{"_id":"56e960ce4f1c1bfb5f8b4683","slug":"paramedical-exams-in-april","type":"story","status":"publish","title_hn":"अप्रैल में पैरामेडिकल परीक्षाओं की तैयारी","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
अप्रैल में पैरामेडिकल परीक्षाओं की तैयारी
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Sun, 20 Mar 2016 12:16 PM IST
विज्ञापन
परीक्षा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासत में अप्रैल के मध्य से पैरा मेडिकल परीक्षाएं करवाने की तैयारी की जा रही है। जेएंडके स्टेट पैरा मेडिकल काउंसिल के अधीन करवाई जा रही इन परीक्षाओं में करीब 18 हजार परीक्षार्थी बैठते हैं।
विज्ञापन
इसमें एएमटी/एएनएमटी स्कूल, निजी पैरा मेडिकल संस्थानों से विद्यार्थी विभिन्न पैरा मेडिकल कोर्सों के लिए परीक्षाएं आयोजित की जाती हैं। काउंसिल के परीक्षा कंट्रोलर डा. अमरजीत सिंह भाटिया के अनुसार अप्रैल के दूसरे और तीसरे रविवार को परीक्षा की प्रस्तावित तिथि घोषित की गई है, जिसमें काउंसिल के श्रीनगर कार्यालय से फाइनल तिथि जल्द घोषित की जाएगी।
विज्ञापन
काउंसिल के अधीन फीमेल मल्टीपर्पज, एमएमपीएचडब्ल्यू, जनरल नर्सिंग, डी. फार्र्मेसी, आपथॉमिक, आपरेशन थियेटर टेक्निकल, फिजियोथैरेपी असिस्टेंट, सेनेटरी इंस्पेक्टर, एनेस्थीसिया असिस्टेंट, मेडिकल असिस्टेंट, लैबोरेटरी असिस्टेंट, एक्सरे एंड ईसीजी असिस्टेंट, डेंटल असिस्टेंट में पहले, दूसरे आदि वर्ष की परीक्षाएं आयोजित की जाती हैं।
विज्ञापन
इसमें जम्मू संभाग से दस हजार के करीब विद्यार्थी बैठते हैं। परीक्षाओं के लिए परीक्षा केंद्र स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसमें कालेजों के अलावा अन्य शिक्षण संस्थानों की सेवाएं ली जाती हैं।