{"_id":"571222914f1c1b09524a6ac6","slug":"order-to-prevent-teacher-s-salaries","type":"story","status":"publish","title_hn":"CEO ने दिए 70 शिक्षकों के वेतन रोकने के आदेश","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
CEO ने दिए 70 शिक्षकों के वेतन रोकने के आदेश
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Sat, 16 Apr 2016 05:01 PM IST
विज्ञापन
टीचर
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के मूल्यांकन केंद्रों पर परीक्षक के तौर पर उपस्थिति दर्ज नहीं कराने पर विभाग ने 70 शिक्षकों के वेतन रोकने के आदेश जारी कर दिए हैं। मूल्यांकन केंद्रों पर गैरहाजिर रहने का मामला इन शिक्षकों की गोपनीय आख्या में भी दर्ज होगा।
विज्ञापन
उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए जनपद में तीन केंद्र (श्रीनगर, पौड़ी, कोटद्वार) बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर जिले के 419 शिक्षकों की नियुक्ति परीक्षक के तौर पर की गई थी।
विज्ञापन
419 में से 70 शिक्षकों ने नहीं उपस्थिति
इनमें से 70 शिक्षकों ने उपस्थिति दर्ज नहीं कराई। इन शिक्षकों को विभाग की ओर से मूल्याकंन केंद्र में उपस्थिति दर्ज कराने के लिए कई बार सूचित भी किया गया। कुछ दिन पहले विद्यालयी शिक्षा परिषद के सचिव डा. आरडी शर्मा ने अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों का वेतन रोकने की चेतावनी भी दी थी।
विज्ञापन
बावजूद इसके शिक्षक मूल्यांकन केंद्रों पर नहीं पहुंचे। मुख्य शिक्षा अधिकारी मदन सिंह रावत ने कहा कि मूल्यांकन केंद्रों पर अनुपस्थित 70 शिक्षकों के वेतन रोकने के आदेश जारी कर दिए गए हैं।
इन शिक्षकों की गोपनीय आख्या में भी यह मामला दर्ज किया जाएगा। परीक्षकों की कमी के कारण विभाग को खासी परेशानी झेलनी पड़ रही है।