{"_id":"573b870b4f1c1b5b26ac7db0","slug":"oppose-of-inter-district-transfer","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रमोशन के पद पर तबादलों का विरोध","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
प्रमोशन के पद पर तबादलों का विरोध
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 18 May 2016 02:33 AM IST
विज्ञापन
प्रमोशन
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्राथमिक शिक्षक संघ ने प्रमोशन के पद पर अंतरजनपदीय तबादलों का विरोध किया है। संगठन ने कहा कि तबादले हुए तो संगठन इसके विरोध में सड़क पर उतरने को बाध्य होगा।
विज्ञापन
प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र कृषाली ने कहा कि शिक्षकों के अंतरजनपदीय तबादलों से शिक्षकों के प्रमोशन प्रभावित हो रहे हैं। कई शिक्षकों का 1991 से प्रमोशन नहीं हुआ। वहीं दूसरे जनपदों में 2005 एवं 2008 में शिक्षक प्रमोशन पा चुके हैं।
विज्ञापन
इन शिक्षकों के अब दून में तबादले से यहां के शिक्षकों के प्रमोशन प्रभावित होंगे। बता दें कि शासन ने हाल ही में 202 शिक्षकों के तबादले किए थे। इसमें कुछ शिक्षक प्राथमिक के हेड व जूनियर के सहायक अध्यापक हैं।
विज्ञापन
इनके अंतरजनपदीय तबादले हुए हैं, लेकिन शिक्षा निदेशक की ओर से इन तबादलों पर रोक लगाई गई है। हालांकि शिक्षा मंत्री ने बाद में सभी शिक्षकों के तबादलों के निर्देश दिए हैं। तबादला पाने वाले शिक्षक बीमार, विधवा व विकलांग हैं।