फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   oppose of guest teacher appointment.

गेस्ट टीचरों की नियुक्ति के विरोध में शिक्षक संघ

Sat, 09 Apr 2016 11:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 09 Apr 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
oppose of guest teacher appointment.
टीचर - फोटो : Amar Ujala

राजकीय शिक्षक संघ ने गेस्ट शिक्षकों की नियुक्ति का विरोध किया है। संघ ने कहा कि नियमित शिक्षकों के प्रमोशन और तबादलों से पहले इनकी नियुक्ति की गई तो इसके विरोध में प्रदेश व्यापी आंदोलन करेंगे।

विज्ञापन


राजकीय शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष राम सिंह चौहान ने कहा कि सहायक अध्यापक एलटी से प्रवक्ता के पद पर प्रमोशन एवं स्थानांतरण की प्रक्रिया पूरी न होने तक गेस्ट शिक्षकों को बहाल न किया जाए।
विज्ञापन


शिक्षक संघ के प्रांतीय महामंत्री सोहन माजिला ने कहा कि विभाग में बीमार शिक्षकों के प्रकरण लंबित हैं, इसके बावजूद विभाग की ओर से शिक्षकों की इस समस्या पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लंबित मांगों को लेकर शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल से मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बहाल नहीं हुए तो सड़कों पर उतरेंगे
राजकीय माध्यमिक अतिथि शिक्षक संघ ने बैठक कर गेस्ट टीचरों की बहाली की मांग की है। बैठक में मीडिया प्रभारी दीपक कुमार ने कहा कि यदि उन्हें शीघ्र बहाल नहीं किया गया तो 6,214 गेस्ट टीचर इसके विरोध में सड़क पर उतरने को बाध्य होंगे। बैठक में हरीश आर्य, कविंद्र सिंह, विजय सिंह, शांति स्वरूप सिंह आदि मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed