{"_id":"5718e79a4f1c1b05048b4650","slug":"online-clat-preparation","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्लैट की तैयारी के लिए बेहतर विकल्प है 'मॉक टेस्ट' ","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
क्लैट की तैयारी के लिए बेहतर विकल्प है 'मॉक टेस्ट'
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 21 Apr 2016 08:15 PM IST
विज्ञापन
ऑनलाइन
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधि की प्रवेश परीक्षा कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (क्लैट) की तैयारी के लिए मॉक टेस्ट बेहतर विकल्प हो सकता है। वेबसाइट पर मॉक टेस्ट उपलब्ध है। आठ मई को होने जा रही क्लैट की प्रवेश परीक्षा के लिए अभ्यर्थी वेबसाइट पर रोजाना ऑनलाइन क्लैट की तैयारी कर सकते हैं।
विज्ञापन
क्लैट परीक्षा से 12वीं के बाद विधि के कोर्सेज और लॉ के पीजी कोर्सेज में दाखिले का मौका मिलता है। यूजी कोर्स के लिए कुल 200 अंकों की परीक्षा होती है, जिसमें 200 सवाल पूछे जाते हैं।
विज्ञापन
120 मिनट में करने होते 200 सवाल हल
120 मिनट में अभ्यर्थी को 200 सवाल हल करने होते हैं। सही जवाब पर एक अंक और गलत जवाब पर 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग होती है। पीजी कोर्स के लिए 150 अंकों की प्रवेश परीक्षा होगी, जिसमें 150 सवाल पूछे जाएंगे।
विज्ञापन
यहां भी अभ्यर्थी को दो घंटे का समय दिया जाएगा। यहां भी नेगेटिव मार्किंग 0.25 अंक की होती है। पेपर के पूरे पैटर्न को समझने, समय प्रबंधन की प्रैक्टिस के लिहाज से राजीव गांधी नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ ने क्लैट की वेबसाइट पर मॉक टेस्ट उपलब्ध कराए हैं। अभ्यर्थी इनसे प्रैक्टिस कर सकते हैं।
परीक्षा विशेषज्ञ अमित मित्तल ने बताया कि परीक्षा की तैयारियों में मॉक टेस्ट इसलिए भी जरूरी है, क्योंकि इससे मिलता जुलता पैटर्न बेहतर साबित हो सकता है।
यहां दें मॉक टेस्ट : www.clat.ac.in