फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nursing Entrance exam application April 20

नर्सिंग प्रवेश परीक्षा के लिए 20 अप्रैल से आवेदन

Mon, 21 Mar 2016 08:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 21 Mar 2016 08:00 PM IST
विज्ञापन
Nursing Entrance exam application April 20
पीसीएस परीक्षा

प्रदेश में जीएनएम, एएनएम, बीएससी नर्सिंग, पोस्ट बेसिक नर्सिंग और एमएससी नर्सिंग कोर्सेज में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा 10 या 11 जून को होगी। एचएनबी मेडिकल यूनिवर्सिटी ने इसका टेंटेटिव शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके मुताबिक 20 अप्रैल से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। 

विज्ञापन


एचएनबी मेडिकल यूनिवर्सिटी इस बार भी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया कराएगा। कुलसचिव प्रो. विजय जुयाल ने बताया कि टेंटेटिव शेड्यूल जारी किया जा चुका है। 
विज्ञापन


25 मई तक कर सकेंगे अभ्यर्थी आवेदन 
उन्होंने बताया कि 20 अप्रैल 2016 से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। 25 मई 2016 तक अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे। प्रवेश परीक्षा 10 या 11 जून 2016 को आयोजित कराई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा के शुल्क को लेकर अभी स्थिति साफ नहीं है। प्रो. जुयाल ने बताया कि जल्द ही प्रवेश परीक्षा के नोटिफिकेशन जारी कर दिए जाएंगे। इन प्रवेश परीक्षा से प्रदेश में राज्य कोटे की नर्सिंग से संबंधित सीटों पर दाखिल दिया जाएगा। जुलाई में इसकी काउंसिलिंग संभावित है।


सीटों का विवरण
स्टेट नर्सिंग कॉलेज, देहरादून : बीएससी नर्सिंग (60 सीटें), एमएससी नर्सिंग (18 सीटें), पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग (30 सीटें)। (निजी कॉलेजों की सीटों का विवरण काउंसिलिंग के समय मिलेगा।)
स्टेट स्कूल ऑफ नर्सिंग, देहरादून : जीएनएम (50 सीटें), एएनएम (50 सीटें)।
बीडी पांडे कॉलेज ऑफ नर्सिंग, नैनीताल : जीएनएम (30 सीटें)।
राजकीय महिला हेल्थ वर्कर ट्रेनिंग सेंटर, रानीपोखरी : एएनएम (20 सीटें)।
राजकीय महिला हेल्थ वर्कर ट्रेनिंग सेंटर, खिर्सू, पौड़ी : एएनएम (20 सीटें)।
राजकीय महिला हेल्थ वर्कर ट्रेनिंग सेंटर, गदरपुर, ऊधमसिंहनगर : एएनएम (20 सीटें)।
राजकीय महिला हेल्थ वर्कर ट्रेनिंग सेंटर, अल्मोड़ा : एएनएम (20 सीटें)।
राजकीय महिला हेल्थ वर्कर ट्रेनिंग सेंटर, पिथौरागढ़ : एएनएम (20 सीटें)।
(इस साल नर्सिंग के आठ और सरकारी कॉलेज बढ़ सकते हैं। काउंसिलिंग के वक्त तक सीटों की वास्तविक स्थिति का पता चलेगा।)

यहां होगा ऑनलाइन आवेदन : www.hnbumu.ac.in

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed