फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Campus ›   nursery admission process from today in noida

आज से शुरू होगी नर्सरी दाखिले की दौड़, अभिभावक रहें तैयार

Sun, 31 Jul 2016 10:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Sun, 31 Jul 2016 10:52 AM IST
विज्ञापन
nursery admission process from today in noida
- फोटो : अमर उजाला

अगर आप अपने बच्चे का नर्सरी में दाखिला करना चाहते हैं तो तैयार हो जाएं। आज से ही स्कूलों में नर्सरी दाखिले की दौड़ शुरू होने वाली है। अभिभावक बच्चे के दाखिल का फॉर्म भरने के दौरान जरूरत पड़ने वाले आवश्यक दस्तावेज भी तैयार कर लें।

विज्ञापन


वरना फॉर्म नहीं भर पाएंगे। बड़े - बड़े स्कूलों में सीट सीमित होने की वजह से एक - एक स्कूल में हजारों की संख्या में अभिभावक आवेदन करेंगे। ऐसे में दाखिले को लेकर लापरवाही न बरतें।
विज्ञापन


हर साल अगस्त के अंतिम सप्ताह या फिर सितंबर की शुरूआत में ही स्कूलों में नर्सरी दाखिले की प्रक्रिया शुरू  होती है। लेकिन इस बार अगस्त से ही दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो रही है। वहीं, स्कूलों ने दाखिले की प्रक्रिया शुरू भी कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभिभावकों को आवेदन करने का सिर्फ हफ्ते भर का समय दिया है। इसलिए अभी से तैयार हो जाएं। एमिटी इंटरनेशनल स्कूल की प्रिंसिपल रेनू सिंह ने बताया कि 31 जुलाई को हम लोग स्कूल में नर्सरी दाखिले के लिए प्रक्रिया शुरू कर रहे हैं। अभिभावक आज से ही आवेदन कर सकते हैं। 10 से 12 दिन तक आवेदन की प्रक्रिया चलेगी।

लिस्ट जारी होने के बाद होगा अभिभावकाें का इंटरव्यू 
आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद स्कूल प्रबंधक अपने मानकों को देखते हुए लिस्ट जारी करेगा। उसके बाद बच्चे और अभिभावकों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इंटरव्यू में पास होने वाले बच्चों की लिस्ट जारी की जाएगी। 


इन स्कूलों में शुरू होगा नर्सरी एडमिशन
एमिटी इंटरनेशनल स्कूल- 31 जुलाई
बाल भारती पब्लिक स्कूल - 1 अगस्त  
इंडस वैली पब्लिक स्कूल- 1 अगस्त
रायन इंटरनेशनल स्कूल- अगस्त के अंतिम सप्ताह में
द खेतान स्कूल- सितंबर और अगस्त के बीच में शुरू होंगे
नेहरू इंटरनेशनल स्कूल-  सितंबर के प्रथम सप्ताह

कुछ स्कूलों ने पहले से शुरू किए दाखिले
विश्वभारती और समरविल स्कूल में नर्सरी दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। विश्वभारती स्कूल में 25 जुलाई से प्रक्रिया शुरू हुई है और 2 अगस्त तक चलेगी। वहीं समरविल स्कूल में भी हाल में ही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हुई है।  स्कूल की वेबसाइट पर जाकर पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

एडमिशन केलिए इन आधार पर मिलेंगे पॉइंट्स
सिबलिंग     -  उस स्कूल में पहले से आवेदन करने वाले बच्चे के भाई - बहन पढ़ते हों।
दूरी           -  घर से स्कूल की दूरी कितनी है यह महत्वपूर्ण होगी। 
स्टाफ कोटा  - स्कूल में काम करने वालों के बच्चों को प्राथमिकता दी जाएगी।
एल्युमनी      - यानी बच्चे के माता- पिता में से कोई उस स्कूल से पासआउट हो।
ईडब्यूएस- इसके तहत आर्थिक रूप से कमजोर बच्चे के अभिभावक आएंग्रे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed