फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   no scholarship without aadhar card.

बिना आधार के अब नहीं मिलेगी छात्रवृत्ति

Fri, 08 Apr 2016 01:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Fri, 08 Apr 2016 01:47 AM IST
विज्ञापन
no scholarship without aadhar card.
आधार कार्ड - फोटो : demo pic

मेवाड़ यूनिवर्सिटी में दशमोत्तर छात्रवृत्ति बांटने में हुए फर्जीवाड़े के बाद समाज कल्याण विभाग सतर्क हो गया है। राज्य के बाहर अध्ययनरत छात्रों को अब बिना आधार कार्ड की प्रति दिए छात्रवृत्ति योजनाओं का लाभ नहीं मिलेगा। बिना आधार कार्ड नंबर के छात्र अब ऑनलाइन आवेदन भी नहीं कर सकेंगे। विभाग ऐसे आवेदनों को स्वीकार नहीं करेगा। समाज कल्याण निदेशक ने समाज कल्याण अधिकारियों को आदेशित कर दिया है।

विज्ञापन


राज्य के अनुसूचित जाति/जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के प्रदेश से बाहर अध्ययनरत छात्र/छात्राओं को कई संस्थाओं/विभागों से विभिन्न कोर्सों के लिए छात्रवृत्ति दी जा रही थी। छात्रवृत्ति में गड़बड़ी की समाज कल्याण निदेशालय को काफी शिकायतें मिली हैं।
विज्ञापन


आधार नंबर अनिवार्य
समाज कल्याण निदेशक विष्णु सिंह धानिक ने छात्रवृत्ति के आवेदन पत्रों पर आधार नंबर को अनिवार्य कर दिया है। विभाग अपने सॉफ्टवेयर में भी बदलाव कर रहा है।

छात्र/छात्राओं की ओर से एक से अधिक कोर्स/संस्था/विभाग से आवेदन करने पर पकड़ लिया जाएगा। छात्रवृत्ति वितरित करने वाले समस्त विभाग अल्पसंख्यक, जनजाति विभाग के मामलों में व्यवस्था लागू की जा रही है। धानिक ने बताया कि बिना आधार कार्ड नंबर के आनलाइन आवेदन भी स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed