फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   NAAC team inspection in Garhwal University.

विवि को नैक निरीक्षण में बेहतर ग्रेड की उम्मीद

Thu, 17 Mar 2016 06:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर Updated Thu, 17 Mar 2016 06:38 PM IST
विज्ञापन
NAAC team inspection in Garhwal University.
गढ़वाल विश्वविद्यालय - फोटो : file photo
गढ़वाल विवि में 14 मार्च से शुरू हुआ नैक निरीक्षण संपन्न हो गया है। विवि प्रशासन ने बेहतर ग्रेड मिलने की उम्मीद जताई है। वर्ष 2002 में हुए नैक निरीक्षण में विवि को बी डबल प्लस ग्रेड मिला था। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को विदाई बैठक के साथ गढ़वाल विवि का नैक निरीक्षण संपन्न हुआ। 11 सदस्यीय टीम ने 14 मार्च से विवि के तीनों परिसरों व प्रशासनिक भवन में निरीक्षण शुरू किया। 
विज्ञापन


शुक्रवार साढ़े बारह बजे नैक टीम यहां से रवाना हुई। विवि के कुलपति प्रो. जेएल कौल ने बताया कि नैक टीम निरीक्षण के दौरान तैयार रिपोर्ट को नैक की कार्यपरिषद में रखेगी। उसके आधार पर विवि को नैक की ओर से ग्रेड दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारियों में रहा बेहतर सामंजस्य:
प्रो. कौल ने कहा कि उन्हें बेहतर ग्रेड की उम्मीद है। प्रो. कौल ने कहा कि नैक निरीक्षण के दौरान विवि के अधिकारियों, शिक्षकों, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने बहेतरीन सामंजस्य व सहयोग की भावना के साथ काम किया है। 

नैक निरीक्षण टीम की विदाई बैठक के दौरान कुलसचिव डा. एके झा, वित्त अधिकारी डा. पद्माकर मिश्र, ओएसडी प्रो. डीएस नेगी, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. जेपी पचौरी, मुख्य नियंता प्रो. एचबीएस चौहान, शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष नरेश खंडूड़ी आदि मौजूद थे। 


बेहतर ग्रेड छात्रों के लिए भी फायदेमंद:
नैक की ओर से दिए गए ग्रेड के आधार पर यूजीसी विवि को अनुदान देती है। विवि को ए ग्रेड मिलने से विवि का स्टेट्स बढ़ जाएगा। इससे यहां पढ़ने वाले छात्रों को भी फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed