{"_id":"5744a0004f1c1b7562690817","slug":"mission-admission-application-process-will-be-start-in-government-college-from-june-7","type":"story","status":"publish","title_hn":"तैयार रहें, 5 सरकारी कॉलेजों में जून से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
तैयार रहें, 5 सरकारी कॉलेजों में जून से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 25 May 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
कॉलेज स्टूडेंट्स
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन सेकेंडरी (सीबीएसई) 12वीं के रिजल्ट के बाद युवा कॉलेज में दाखिले के लिए बेताब हैं। अगले माह से शहर के सरकारी कॉलेजों में दाखिले की आवेदन प्रक्रिया शुरू हो रही है।
विज्ञापन
चंडीगढ़ के सभी सरकारी कॉलेजों ने दाखिले का शेड्यूल तैयार कर लिया है। सूत्रों के अनुसार पांच सरकारी कॉलेजों में अंडर ग्रेजुएट कोर्स में दाखिले के लिए सात जून से ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा।
विज्ञापन
इस संबंध में अधिकारियों की बैठक हो चुकी है। जीसी-11, जीसीजी-11, जीसीजी-42, जीसी-46 और सेक्टर-50 स्थित गवर्नमेंट कॉमर्स कॉलेज में दाखिले के लिए डायरेक्टर हायर एजुकेशन की ओर से दाखिला प्रक्रिया को मंजूरी दे दी गई है। इन कॉलेजों के कॉमन प्रॉस्पेक्ट्स को इस साल जीसी-11 प्रिंसिपल की अध्यक्षता में गठित कमेटी ने तैयार किया है। जानकारी के अनुसार आवेदन के लिए कोई शुल्क नहीं रखा गया है, लेकिन दाखिला पाने के बाद ही प्रत्येक स्टूडेंट से प्रोसेसिंग फीस के तौर पर 250 से 300 रुपये चार्ज किए जाएंगे। प्रोसेसिंग फीस के बारे में अभी अंतिम फैसला नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन सभी सरकारी ग्रेजुएट कॉलेजों में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। स्टूडेंट्स को वेबसाइट-dse.chd.org पर दाखिले संबंधी पूरी जानकारी दी जाएगी। स्पिक की ओर से सॉफ्टवेयर तैयार किया गया है। सभी कॉलेज कंप्यूटर लैब में ऑनलाइन आवेदन के लिए हेल्प डेस्क बनाए जाएंगे। विद्यार्थियों की मदद के लिए मोबाइल हेल्पलाइन नंबर भी शुरू किए जाएंगे। विद्यार्थियों को ई संपर्क और ऑनलाइन फीस भरने की सुविधा दी जाएगी।
सरकारी कॉलेजों में दाखिले का शेड्यूल
-7 जून से ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगे।
- 24 जून आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि
- 29 जून तक ऑनलाइन आवेदन की हार्ड कॉपी और जरूरी डॉक्यूमेंट कॉलेज में जमा कराने होंगे।
- 2 और 3 जुलाई को जारी होगी मेरिट लिस्ट।
- 7 जुलाई को दाखिले के लिए पहली काउंसिलिंग होगी।
प्रो. जेके सहगल, कॉमन प्रॉस्पेक्ट्स कमेटी के इंचार्ज ने बताया कि सभी गवर्नमेंट कॉलेज के लिए कॉमन प्रॉस्पेक्टस होगा। सात जून से ऑनलाइन आवेदन शुरू हो जाएंगे। स्टूडेंटस को ऑनलाइन आवेदन के साथ ही हार्ड कॉपी भी जमा करनी होगी। पहली काउंसिलिंग सात जुलाई को होगी।