{"_id":"56e1887f4f1c1bab318b4568","slug":"mci-visit-in-doon-medical-college","type":"story","status":"publish","title_hn":"MCI से पहले चोरों ने उड़ाई कॉलेज प्रबंधन की नींद","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
MCI से पहले चोरों ने उड़ाई कॉलेज प्रबंधन की नींद
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 10 Mar 2016 08:58 PM IST
विज्ञापन
दून अस्पताल
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय दून मेडिकल कॉलेज प्रबंधन की इन दिनों नींद उड़ी हुई है। एमसीआई कभी भी कॉलेज और टीचिंग अस्पताल के निरीक्षण के लिए पहुंच सकती है।
विज्ञापन
दौरे से पहले अस्पताल प्रबंधन दिन-रात एक कर तैयारियों में जुटा हुआ है। मजदूर दिन में निर्माण कार्य और तैयारी करते हैं तो रात को नए-नए सामान पर हाथ साफ कर दे रहे हैं। खास बात यह है कि चोरी करने वालों में अस्पताल के ही कर्मचारी शामिल हैं।
विज्ञापन
इन दिनों दून अस्पताल को दून मेडिकल कॉलेज के टीचिंग अस्पताल के रूप में बदलने के निर्माण मरम्मत कार्य चल रहा है। इसके चलते अस्पताल में निर्माण कार्य चल रहे हैं।
विज्ञापन
एमसीआई की टीम के दौरे से पहले अस्पताल को मानकों के अनुसार बनाने के लिए पानी की तरह पैसा बहाया जा रहा है। लेकिन कुछ चोरों ने अस्पताल प्रबंधन के माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी है। चोरों ने अस्पताल के शौचालय और बाथरूम में लगे नए नल और अन्य सामान चुरा लिए हैं।
साथ ही फायर प्रूफ सिस्टम के लिए लगाए गए पाइपों को जोड़ने वाले पीतल के सॉकेट भी चुरा लिए हैं। बताया जा रहा है कि इस काम में अस्पताल के ही कुछ कर्मचारी शामल हैं।
अस्पताल के गार्डों ने कुछ कर्मियों को चोरी के सामान के साथ पकड़ भी लिया। उन्होंने अस्पताल पुलिस चौकी को इस संबंध में जानकारी भी दी। जिसके बाद कर्मियों ने माफी मांग ली।
हालांकि अस्पताल में अभी भी लगातार चोरियां हो रही है। परिसर में पुलिस चौकी होने के बावजूद लगातार चोरी होने से अस्पताल प्रबंधन खासा परेशान है।
इसी माह हो सकता है निरीक्षण
एमसीआई की टीम इसी सप्ताह कॉलेज और अस्पताल का निरीक्षण कर सकती है। एमसीआई सूत्रों के अनुसार तीसरे या चौथे सप्ताह में एमसीआई टीम के पहुंचने की संभावना है। एमसीआई पहले ही पत्र भेजकर 15 तक सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दे चुकी है।
इस संबंध में सुरक्षा गार्डों और पुलिस को जानकारी दी गई है। सामान चोरी की घटनाओं के बाद सुरक्षा गार्डों को अधिक सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस को चोरी की तहरीर दी जा रही है।
डा. केके टम्टा, चिकित्साधीक्षक, दून मेडिकल कॉलेज