फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   lic recruit two thousands agents in dehradun region.

दूनः एलआईसी में होगी दो हजार एजेंटों की भर्ती

Tue, 31 May 2016 03:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 31 May 2016 03:23 AM IST
सार

  • सिटी में तीन हजार, अर्बन और ग्रामीण में 1500 रुपये वेतन, कमीशन अलग से  
  • एलआईसी पूरे देश में दो लाख एजेंट करेगा भर्ती, दो हजार भर्तियां दून मंडल से 

विज्ञापन
lic recruit two thousands agents in dehradun region.
नौकरी - फोटो : pti

विस्तार

भारतीय जीवन बीमा निगम पूरे देश में इस साल करीब दो लाख एजेंट भर्ती करेगा। इनमें से दो हजार लोगों की भर्तियां देहरादून मंडल कार्यालय के तहत होनी है। एलआईसी एजेंट बनने के लिए 10 वीं पास युवाओं को 1500 से लेकर तीन हजार रुपये महीना वेतन दिया जाएगा।

विज्ञापन


सोमवार को एलआईसी के मंडल कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में वरिष्ठ मंडल प्रबंधक रमेश चंद्रा ने बताया कि हाल ही में मुंबई में हुई बैठक में कई अहम फैसले लिए गए हैं। इसके तहत नए वित्तीय वर्ष में एलआईसी देहरादून को 2,01400 पॉलिसी और 210 करोड़ रुपये प्रीमियम का टारगेट पूरा करना है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मंडल कार्यालय के तहत दो हजार एजेंट की भर्ती की जाएगी। इसकी आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। 15 जून तक निकटतम शाखा कार्यालय से फॉर्म लेकर जमा कराया जा सकता है। भर्ती के लिए 19 जून को लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन प्रकार के एजेंट होंगे भर्ती

lic recruit two thousands agents in dehradun region.
नौकरी का मौका

उन्होंने बताया कि इस साल महीने में हर शाखा में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जाएगा। उन्होंने सभी एलआईसी बीमा धारकों से अपील की है कि वह किसी भी तरह के बोनस के लालच में न आएं, उनके साथ धोखाधड़ी हो सकती है। प्रेस वार्ता में विपणन प्रबंधक यंगजोर, प्रबंधक विक्रय पीके प्रसाद मौजूद रहे।

वेतन के साथ कमीशन भी
एलआईसी में भर्ती के तहत तीन प्रकार के एजेंट भर्ती होंगे। एक रूरल कॅरियर एजेंट(आरसीए) होंगे, जिन्हें पहले साल 1500 रुपये प्रतिमाह और दूसरे साल 1200 रुपये प्रतिमाह वेतन भी दिया जाएगा। दूसरे अर्बन कॅरियर एजेंट(यूसीए) होंगे। इन्हें भी पहले साल 1500 और दूसरे साल 1200 रुपये माहवार वेतन मिलेगा। तीसरे सिटी कॅरियर एजेंट(सीसीए) होंगे, जिन्हें केवल एक साल तक 3000 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed