{"_id":"573ea9114f1c1bf957ac7ac6","slug":"lakshya-education-fair","type":"story","status":"publish","title_hn":"लक्ष्य के लिए किया युवाओं का मार्गदर्शन ","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
लक्ष्य के लिए किया युवाओं का मार्गदर्शन
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Tue, 24 May 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
एजूकेशन फेयर लक्ष्य-16
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारहवीं के परीक्षा परिणाम आने शुरू हो गए हैं। विद्यार्थियों में कॅरियर को लेकर उत्साह के साथ असमंजस की स्थिति रहती है। किस क्षेत्र में जाएं और किन कोर्सों को अपनाएं, इसके लिए हमेशा सही मार्गदर्शन की जरूरत रहती है।
इन्हें ध्यान में रखते हुए अमर उजाला ने शीतकालीन राजधानी जम्मू के न्यू अशोका डायमंड होटल (अपोजिट सेंट पीटर स्कूल, बीसी रोड जम्मू) में वीरवार से दो दिवसीय एजूकेशन फेयर लक्ष्य-16 का आयोजन किया। इसमें देशभर के विभिन्न उच्च शिक्षण संस्थानों ने विद्यार्थियों को कॅरियर गाइडेंस दी।
फेयर में 22 शिक्षण और अन्य संस्थानों के स्टाल लगाए गए थे। जिन पर विद्यार्थियों की भीड़ पहुंची। विद्यार्थियों के साथ बड़ी संख्या में अभिभावक भी पहुंचे हुए थे। उन्होंने अपने बच्चों के कॅरियर के लिए बेहतर विकल्प तलाशे। देशभर के विख्यात विश्वविद्यालयों और अन्य शिक्षण संस्थानों की ओर से विद्यार्थियों को फीस में छूट देने के साथ विभिन्न कोर्सों की विस्तृत जानकारी दी गई।
विज्ञापन
उनसे फार्म भरवाकर बाद में अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां फोन और ईमेल पर भेजी जाएंगी। इस दौरान मुख्य अतिथि भार्गव कालेज सांबा के चेयरमैन एवं पूर्व विधायक व पीसीसीआई जेएंडके के उपप्रधान प्रकाश शर्मा ने फेयर में पहुंचकर विद्यार्थियों के कॅरियर गाइडेंस के लिए अमर उजाला की प्रशंसा की। उन्होंने बारहवीं में फर्स्ट डिवीजन लाने वाले विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र और पुरस्कार प्रदान किए।
ऐेसे फेयर से विद्यार्थियों को नया प्लेटफार्म मिलता है। उन्हें अपने लक्ष्य तक पहुंचने के लिए सही मार्गदर्शन मिलता है। फेयर में कई टॉपर विद्यार्थी भी पहुंचे हुए थे। इस दौरान बीएफआईटी की संयोजक दिपेंद्र कौर ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम में ग्रेजुएशन के विद्यार्थियों को भी शिरकत करनी चाहिए, जो मास्टर डिग्री के बारे में भी जानकारी ले सकते हैं। फेयर में ग्रेजुएट विद्यार्थियों के लिए भी कई स्कालरशिप स्कीम दी गई हैं।
इन स्टालों पर उमड़ी भीड़
एजूकेशन फेयर में विद्यार्थियों के मार्गदर्शन के लिए विभिन्न स्टाल लगाए गए थे। इनमें ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी देहरादून के सीनियर प्रशासक बीके कौल ने कहा कि विद्यार्थियों के कॅरियर चयन को लेकर अभिभावक ऐसे फेयर में जरूर आएं। अन्य स्टालों में रियात बहारा यूनिवर्सिटी, भार्गव कालेज सांबा, हेवलेट पैकेर्ड एचपी, उत्तरांचल कालेज आफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, होटल एंड केटरिंग मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट, पारले मैक्सीटोस, कालेज आफ लंदन आफ बिजनेस एंड ला, मंगलयात्म यूनिवर्सिटी अलीगढ़, आईईटी बद्धल रोपड़ (चंडीगढ़), बीएफआईटी ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशन, एसजीआई (शारदा ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशन), ग्लोकल यूनिवर्सिटी, डीएवी यूनिवर्सिटी जालंधर, हीरो, अरनी यूनिवर्सिटी, एपी गोयल शिमला यूनिवर्सिटी, जीएनआईओटी, दून बिजनेस स्कूल देहरादून, विद्या ज्योति ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशन शामिल रहे।