{"_id":"574620914f1c1b7562691653","slug":"kumaon-division-top-in-uttarakhand-board-merit-list","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड की मेरिट लिस्ट में कुमाऊं ने किया टॉप","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
बोर्ड की मेरिट लिस्ट में कुमाऊं ने किया टॉप
हिमांशु जोशी/अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Thu, 26 May 2016 03:31 AM IST
सार
- -इंटर में टॉप-10 की मेरिट में नौ छात्र कुमाऊं से
- -हाईस्कूल की टॉप-10 में कुमाऊं के 10 छात्रों ने बाजी मारी
- -हाईस्कूल टॉप-25 में गढ़वाल के 74 छात्र
विज्ञापन
उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट जारी करते सभापति आरके कुंवर
- फोटो : अमरउजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस बार उत्तराखंड बोर्ड की मेरिट सूची में कुमाऊं ने टॉप किया है। हाईस्कूल और इंटर की मेरिट सूची में कुमाऊं की छात्राएं अव्वल रहीं। इंटर की टॉप-10 सूची में जहां नौ छात्र कुमाऊं से हैं, वहीं हाईस्कूल में कुमाऊं के 10 छात्रों ने टॉप-10 में जगह बनाई है। जबकि हाईस्कूल में टॉप-25 में गढ़वाल के 74 छात्र-छात्राएं वरीयता सूची में शामिल हुए हैं।
विज्ञापन
कुमाऊं ने बनाई गढ़वाल पर बढ़त
बुधवार को घोषित उत्तराखंड बोर्ड के रिजल्ट में कुमाऊं ने गढ़वाल पर बढ़त बनाई। हाईस्कूल की मेरिट सूची में टॉप-10 में 17 छात्र-छात्राओं ने जगह बनाई है। इसमें से 10 छात्र कुमाऊं और सात छात्र गढ़वाल से हैं। जबकि पिछले साल टॉप-10 में 26 छात्र थे। इसमें से 15 कुमाऊं मंडल और 11 गढ़वाल मंडल के थे।
विज्ञापन
टॉप-25 में गढ़वाल आगे
अब यदि मेरिट में टॉप-25 की बात करें, तो इस साल 128 छात्रों ने इस सूची में जगह बनाई है। इसमें 54 कुमाऊं और 74 गढ़वाल से हैं। जबकि पिछले साल टॉप-25 में 129 छात्र शामिल थे। इसमें गढ़वाल मंडल के 65 छात्रों ने वरीयता सूची में जगह बनाई। जबकि कुमाऊं के 64 छात्र सूची में थे। इंटर में इस बार टॉप-10 में कुल 13 छात्रों ने जगह बनाई है। इसमें कुमाऊं से नौ और गढ़वाल से चार छात्र शामिल हैं। जबकि पिछले साल गढ़वाल मंडल के 15 छात्रों ने टॉप-10 में जगह बनाई थी। जबकि कुमाऊं के केवल सात छात्र ही वरीयता सूची में शामिल थे।
विज्ञापन
वहीं इंटर में 67 छात्रों ने टॉप-25 में जगह बनाई है। इसमें 42 छात्र कुमाऊं और 25 छात्र गढ़वाल से हैं। जबकि पिछले साल टॉप-25 में यह आंकड़ा 50-50 था। पिछले साल 96 छात्र-छात्राओं में 48 कुमाऊं के और 48 ही गढ़वाल के हैं।