{"_id":"571f7b0b4f1c1bed50a91ffc","slug":"jee-mains-result-released-tomorrow","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज जारी होगा जेईई मेंस का रिजल्ट, देखने के लिए क्लिक करें...","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
आज जारी होगा जेईई मेंस का रिजल्ट, देखने के लिए क्लिक करें...
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 27 Apr 2016 01:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंजीनियरिंग के महामुकाबले ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (जेईई) मेंस का परिणाम आज जारी होगा। सीबीएसई की ओर ये यह प्रवेश परीक्षा तीन अप्रैल, 9 अप्रैल और 10 अप्रैल को आयोजित हुई थी।
विज्ञापन
जेईई मेंस की ऑफलाइन परीक्षा देशभर में तीन अप्रैल को और जेईई मेंस की ऑनलाइन 10 व 11 अप्रैल को आयोजित हुई थी। परीक्षा के बाद 18 अप्रैल को ओएमआर आंसर की जारी की गई थी।
विज्ञापन
इस पर आपत्तियां मांगी गई थी। सभी आपत्तियों के बाद बोर्ड 27 अप्रैल को शाम तक रिजल्ट जारी कर देगा। इसमें आईआईटी की प्रवेश परीक्षा जेईई एडवांस के लिए रैंक लिस्ट जारी की जाएगी। करीब 13 लाख अभ्यर्थियों में से केवल शीर्ष दो लाख अभ्यर्थी ही जेईई एडवांस के योग्य होंगे।
विज्ञापन
बोनस अंकों पर रहेगी नजर
बोर्ड की ओर से तीन अप्रैल को आयोजित ऑफलाइन प्रवेश परीक्षा में फिजिक्स के दो सवाल गलत पाए गए थे। इस पर बोनस अंक देने का फैसला किया गया है। इस लिहाज से रिजल्ट जारी होने के बाद सबकी निगाहें बोनस अंकों से होने वाले उलटफेर पर रहेंगी।
यहां देखें रिजल्ट : www.jeemain.nic.in, www.cbseresults.nic.in