फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   JEE Main:Take care of these things in exam.

JEE Main: परीक्षा देने जाएं तो इन बातों का रखें ख्याल

Mon, 21 Mar 2016 10:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 21 Mar 2016 10:20 PM IST
विज्ञापन
JEE Main:Take care of these things in exam.
प्रदेश भर के डेढ़ दर्जन के करीब सरकारी विभागों में जूनियर ऑफिस असिस्टेंट के 946 पद भरे जाने हैं।

जेईई मेन परीक्षा देने जा रहे अभ्यर्थियों को अपने साथ कुछ कागज जरूरी तौर पर ले जाने होंगे। परीक्षा में शामिल होने से पहले सभी कागजात तैयार कर लें। यह भी ध्यान रखें कि परीक्षा में हर यूनिट की बराबर हिस्सेदारी होती है।

विज्ञापन


बोर्ड के मुताबिक अगर छात्र ने इसी साल 12वीं की परीक्षा दी है तो उसे केवल एडमिट कार्ड साथ ले जाना होगा। लेकिन जिन छात्रों ने 12वीं की परीक्षा वर्ष 2014 या 2015 में पास की हो और इस साल इंप्रूवमेंट परीक्षा के लिए आवेदन न किया हो, उन्हें अपनी मार्कशीट साथ ले जानी होगी। 
विज्ञापन


सभी यूनिट पर बराबर फोकस करें छात्र
जिन छात्रों ने साल 2014 या 2015 में 12वीं पास की हो और 2016 में इंप्रूवमेंट परीक्षा दी हो, उन्हें अपना इंप्रूवमेंट परीक्षा का एडमिट कार्ड भी साथ ले जाना होगा। जेईई मेन परीक्षा में किसी भी विषय से विशेष यूनिटों का प्रभाव नहीं होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बलूनी क्लासेज के एमडी विपिन बलूनी के मुताबिक हर यूनिट से बराबर हिस्सेदारी होती है। इसके लिए बोर्ड विषय विशेषज्ञों से प्रश्न पत्रों के कई सेट बनवाता है। लिहाजा छात्रों को सभी यूनिट पर बराबर फोकस करना चाहिए।


9.30 के बाद प्रवेश नहीं
बोर्ड ने यह भी साफ कर दिया है कि नौ बजे से परीक्षा केंद्र के दरवाजे खोल दिए जाएंगे। सुबह दस बजे से परीक्षा शुरू होगी। सुबह 9.30 बजे के बाद से किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed