फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   jee main online exam.

जेईई मेनः ऑफलाइन से आसान रहा ऑनलाइन

Sun, 10 Apr 2016 03:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 10 Apr 2016 03:45 AM IST
विज्ञापन
jee main online exam.
परीक्षा - फोटो : demo pic

इंजीनियरिंग की प्रवेश परीक्षा जेईई मेंस ऑनलाइन शनिवार को राजधानी में चार केंद्रों और प्रदेश में 11 केंद्रों पर आयोजित की गई। तीन अप्रैल को हुई ऑफलाइन परीक्षा के मुकाबले ऑनलाइन का पेपर आसान बताया जा रहा है। हालांकि भौतिक विज्ञान के प्रश्नों ने यहां भी अभ्यर्थियों को मुश्किल में डाला। परीक्षा में करीब दो हजार अभ्यर्थी शामिल हुए।

विज्ञापन


जेईई मेंस ऑफलाइन परीक्षा में फिजिक्स के सवाल तो आसान थे लेकिन मैथ्स के घुमावदार सवालों ने अभ्यर्थियों को खूब परेशान किया था। कुछ ऐसे ही कठिन सवालों के पेपर का अनुमान लेकर शनिवार को अभ्यर्थी ऑनलाइन परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे।
विज्ञापन


यहां हुई परीक्षा
राजधानी में तुलाज इंस्टीट्यूट, जेबीआईटी, माया इंस्टीट्यूट और उत्तरांचल कॉलेज में जेईई मेंस के परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों ने बताया कि ऑनलाइन एग्जाम का प्रश्न-पत्र अपेक्षाकृत आसान था। एक अभ्यर्थी ने बताया कि ऑनलाइन में फिजिक्स के सवाल कुछ मुश्किल थे लेकिन केमिस्ट्री आसान रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक अन्य अभ्यर्थी ने बताया कि एग्जाम में मैथ्स के सवाल कुछ उलझाने वाले जरूर थे लेकिन सबसे मुश्किल फिजिक्स के सवाल ही रहे। अब माना जा रहा है कि ऑफलाइन वाले अभ्यर्थियों के मुकाबले ऑनलाइन वाले बेहतर स्कोर कर पाएंगे। केमिस्ट्री विशेषज्ञ वैभव राय ने बताया कि केमिस्ट्री के सवाल ऑफलाइन की तरह ही यहां भी काफी अच्छे स्तर के थे। जिन्होंने बेसिक कांसेप्ट क्लियर किए होंगे, उनके लिए यह आसान रहा होगा।

कटऑफ जा सकती है नीचे
मैथ्स के विशेषज्ञ मनु पंत के मुताबिक इस बार सवालों का पैटर्न तो गत वर्षों जैसा ही था लेकिन थोड़ा रुझान बदला हुआ था। उन्होंने कहा कि मैथ्स मुश्किल था लेकिन स्कोरिंग भी साबित होगा। फिजिक्स के विशेषज्ञ डीके मिश्रा के मुताबिक गत वर्षों के मुकाबले इस बार बेहतर सवाल आए।


ऑफलाइन में तो कुछ आसान थे लेकिन ऑनलाइन में कुछ टफ सवाल आए। हालांकि ज्यादातर अभ्यर्थियों ने आसानी से सवाल हल कर लिए। इंजीनियरिंग विशेषज्ञ विपिन बलूनी का कहना है कि पहले दिन की परीक्षा के हिसाब से कटऑफ और नीचे जा सकती है। उम्मीद जताई जा रही है कि इस साल 110 से 115 अंक पाने वाले अभ्यर्थी को आईआईटी में दाखिले की प्रवेश परीक्षा जेईई एडवांस में एंट्री मिल जाएगी। अभी रविवार को भी ऑनलाइन एग्जाम होना है। परीक्षा के लिए पूरे प्रदेश में 11 केंद्र बनाए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed