{"_id":"5707d3134f1c1bb966c810ce","slug":"jee-main-online-exam-will-be-at-11-centers-in-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":" JEE-Main: उत्तराखंड में 11 केंद्रों पर होगी ऑनलाइन परीक्षा","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
JEE-Main: उत्तराखंड में 11 केंद्रों पर होगी ऑनलाइन परीक्षा
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 08 Apr 2016 09:19 PM IST
विज्ञापन
जेईई मेन परीक्षा
- फोटो : demo pic
इंजीनियरिंग की प्रवेश परीक्षा ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (जेईई) मेंस ऑनलाइन उत्तराखंड में 11 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। देहरादून, रुड़की, हरिद्वार और पंतनगर में बनाए गए परीक्षा केंद्रों की पूरी जानकारी सीबीएसई ने वेबसाइट पर जारी कर दी है।
विज्ञापन
सीबीएसई की ओर से नौ व 10 अप्रैल को जेईई मेंस ऑनलाइन परीक्षा का आयोजन होने जा रहा है। इसके लिए देशभर में अलग-अलग जगहों पर परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन
वेबसाइट पर मिलेगी सभी परीक्षा केंद्रों की जानकारी
सीबीएसई ने सभी शहरों में बनाए गए परीक्षा केंद्रों की पूरी जानकारी शुक्रवार को अपनी वेबसाइट पर जारी की। इसमें संस्थान का नाम, पता, निकटतम बस स्टैंड, निकटतम रेलवे स्टेशन और निकटतम एयरपोर्ट की भी पूरी जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
उत्तराखंड में चार शहरों में जेईई मेंस के 11 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर सभी अभ्यर्थियों को समय से पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं।
इन केंद्रों पर होगी ऑनलाइन परीक्षा
देहरादून : तुलाज इंस्टीट्यूट चकराता रोड धूलकोट, उत्तरांचल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी चंदनवाड़ी प्रेमनगर, जेबी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी शंकरपुर चकराता रोड, माया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी सेलाकुई।
हल्द्वानी : आम्रपाली ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन शिक्षा नगर कालाढूंगी रोड, हल्द्वानी।
हरिद्वार : अविरत एजुकेशन सोसाइटी शिवालिक नगर निकट बीएचईएल, गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय शनि देव मंदिर के निकट।
पंतनगर : जीबी पंत यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चर एंड टेक्नोलॉजी, निकट एसबीआई, जीबी पंत विवि।
रुड़की : फोनिक्स ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन इमलीखेड़ा भगवान-हरिद्वार हाईवे, इंसटीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रुड़की देहरादून हाईवे किशनपुर, रुड़की इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी देहरादून रोड पुहाना।
यहां देखें परीक्षा केंद्र : www.jeemain.nic.in