फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu University Entrance Test online application process will start from May 9

जम्मू यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट के लिए 9 मई से शुरु होगी आनलाइन आवेदन प्रक्रिया

Tue, 10 May 2016 12:47 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Tue, 10 May 2016 12:47 PM IST
सार

  • यूजी, पीजी सीटों के लिए रहेगी टक्कर 
  • जेयूईटी 2016 के लिए 9 मई से शुरु होगी आनलाइन आवेदन प्रक्रिया 

विज्ञापन
Jammu University Entrance Test online application process will start from May 9
jammu university - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

अकादमिक सत्र 2016-17 में विभिन्न अकादमिक प्रोग्रामों (पीजी विभागों) में एक-एक सीट के लिए कांटे की टक्कर रहेगी। विभिन्न विभागों में करीब 3600 सीटों के लिए हजारों आवेदन आने की उम्मीद है। जम्मू विश्वविद्यालय की ओर से आगामी 12 जून को करवाए जा रहे जम्मू यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (जेयूईटी) 2016 के लिए 9 मई को आनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी।

विज्ञापन


इसमें 23 मई तक आवेदन लिए जाएंगे। जिसके बाद 26 मई तक लेट फीस के साथ आवेदन दिए जा सकते हैं। परीक्षाएं नजदीक आने से उम्मीदवारों की तैयारी के साथ तनाव भी हावी है। इन्हीं परीक्षाओं के आधार पर उम्मीदवारों को मनपसंद विषयों में दाखिला मिल पाएगा। रजिस्ट्रार प्रो. केशव शर्मा के अनुसार परीक्षा की तैयारियां पूरी की जा रही हैं।
विज्ञापन


एंट्रेंस में क्वालीफाई करने वाले विद्यार्थियों को जम्मू विश्वविद्यालय, मुख्य कैंपस/आफसाइट कैंपस और मान्यता प्राप्त कालेजों में पोस्ट ग्रेजुएट (पीजी) प्रोग्राम, पोस्ट ग्रेजुएट (पीजी, स्नातक) डिप्लोमा प्रोग्राम और अंडर ग्रेजुएट (यूजी, 12वीं,) प्रोग्राम में दाखिला दिया जाएगा। छात्र राजीव बख्शी ने कहा कि उच्च शिक्षा में जेयूईटी में क्वालीफाई करना किसी भी छात्र के लिए राहत की बात होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे वे अपनी नई मंजिल की ओर आगे बढ़ते हैं। लेकिन जेयूईटी में एक एक सीट के लिए कड़ी प्रतिस्पर्धा रहेगी। जिससे विद्यार्थियों को अधिक तैयारी करनी होगी। एक अन्य छात्र संजय कुमार ने कहा कि प्रमुख विषयों में दाखिला पाने में सबसे अधिक टक्कर रहेगी। जिन विद्यार्थियों का प्रतिस्पर्धा वाले मनपसंद विषयों में दाखिला नहीं मिल पाएगा, उन्हें मेरिट के आधार पर दूसरे विषयों को देखना होगा।

इन मापदंड़ों पर म‌िलेगा दाख‌िला

Jammu University Entrance Test online application process will start from May 9

एंट्रेंस टेस्ट के लिए जम्मू के अलावा कठुआ, उधमपुर, किश्तवाड़, भद्रवाह, राजोरी, पुंछ, श्रीनगर और लेह में परीक्षा केंद्र स्थापित किए जाएंगे। बारहवीं और स्नातक के विद्यार्थियों के लिए दो सेट में प्रश्न पत्र होंगे। परीक्षा के लिए उम्मीदवार 31 मई से 12 जून तक आनलाइन एडमिट कार्ड डाउनलोड करें। 

परीक्षा के अगले दिन ही उत्तर की, जारी की जाएगी। 16 जून तक शिकायतें दर्ज करवाने के बाद 21 जून को जेयूईटी के नतीजे घोषित किए जाएंगे। एंट्रेंस के लिए बनाए गए मानदंड में एकेडमिक मेरिट 75 प्रतिशत और एंट्रेंस टेस्ट के 25 प्रतिशत अंक लेने वाले को दाखिला प्रक्रिया में मौका दिया जाएगा। 

एंट्रेंस में जनरल में तीस प्रतिशत और एससी/एसटी वर्ग में 25 प्रतिशत से कम अंक लेने वालों को दाखिला प्रक्रिया में शामिल नहीं किया जाएगा। इसमें 150 आब्जेक्टिव टाइप प्रश्न होंगे और परीक्षा ढाई घंटे की होगी। निर्धारित तिथि को सुबह के सत्र में होने वाली इस परीक्षा में 40 प्रश्न जनरल अंग्रेजी, 40 रीजनिंग, 40 सामान्य ज्ञान और 30 प्रश्न न्यूमेरिकल एबिलिटी से आएंगे। परीक्षा में निगेटिव मार्किंग होंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed