{"_id":"5706b5804f1c1b5128c8128b","slug":"inspection-in-schools","type":"story","status":"publish","title_hn":"औचक निरीक्षण में 100 स्कूलों के शिक्षकों को प्रतिकूल प्रविष्टि","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
औचक निरीक्षण में 100 स्कूलों के शिक्षकों को प्रतिकूल प्रविष्टि
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 08 Apr 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
टीचर
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षा विभाग की ओर से बृहस्पतिवार को प्रदेश के 245 स्कूलों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में बड़ी लापरवाही सामने आई है। विभाग की ओर से इस पर 100 स्कूलों के शिक्षकों को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है। अनुपस्थित मिले छह शिक्षकों का एक दिन का वेतन रोक दिया गया है। 16 बीआरसी, एबीआरसी और सीआरसी को मूल तैनाती पर भेजने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
शिक्षा सचिव एवं महानिदेशक डी सेंथिल पांडियन के निर्देश पर बृहस्पतिवार को गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के 245 स्कूलों का औचक निरीक्षण किया गया। विभागीय अधिकारियों ने पाया कि स्कूलों में शिक्षा निदेशालय और महानिदेशालय की ओर से जारी किए गए निर्देशों का पालन नहीं किया जा रहा है। 47 स्कूलों में उपचारात्मक शिक्षण कार्य नहीं हो रहा था।
विज्ञापन
विभिन्न विद्यालयों के छह शिक्षक भी बगैर अवकाश स्वीकृत किए स्कूलों से अनुपस्थित मिले। पांच विद्यालय ऐसे मिले जहां निर्देश के बावजूद सतत एवं मूल्यांकन कार्य नहीं किया जा रहा था।
विज्ञापन
शिक्षा सचिव ने कहा कि बिना अवकाश अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों का एक दिन का वेतन रोक दिया गया है। अन्य विद्यालयों के शिक्षकों को प्रतिकूल प्रविष्टि दी जाएगी। शिक्षा सचिव ने कहा कि कार्य में लापरवाही एवं अन्य कारणों के चलते दो बीआरसी, दो एबीआरसी और 12 सीआरसी को मूल पदों (स्कूलों) में भेजा जाएगा।