फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Campus ›   hpu pg degree admission schedule

HPU: पीजी में दाखिले के लिए परीक्षा का शेड्यूल जारी

Fri, 15 Apr 2016 08:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 15 Apr 2016 08:45 AM IST
सार

  • सात मई तक विभागों में जमा होंगे आवेदन फार्म
  • नौ जून से शुरू होंगे विवि कैंपस में एंट्रेंस टेस्ट

विज्ञापन
hpu pg degree admission schedule
प्रवेश परीक्षाएं नौ जून से शुरू होनी हैं।

विस्तार

सीबीसीएस रूसा यूजी कोर्स से पासआउट होने वाले पहले बैच के विवि पहुंचने पर प्रवेश प्रक्रिया को बदले जाने के बाद विवि ने प्रवेश परीक्षाओं का शेडयूल पुन: निर्धारित किया है। इसे बुधवार को जारी कर दिया गया है। अब चूंकि हर पीजी कोर्स में प्रवेश के लिए  प्रवेश परीक्षा होनी है, तो इसके लिए विवि ने अलग अलग कोर्स में प्रवेश लेने को प्रवेश परीक्षा की तिथियां तय की हैं।

विज्ञापन


विवि की अधिष्ठाता अध्ययन कार्यालय की ओर जारी नए शेड्यूल के मुताबिक प्रवेश परीक्षाएं नौ जून से शुरू होनी हैं, जबकि सात मई तक सभी संबंधित विभागों में आवेदन फार्म जमा किए जाएंगे। विवि की अधिष्ठाता अध्ययन प्रो. गिरिजा शर्मा ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि जल्द ही विभागों में छात्रों के लिए प्रोस्पेक्टस मिलना शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन


छात्रों को इसमें उपलब्ध फार्म को भरकर संबंधित विभागों में तय तिथि से पूर्व जमा करवाना होगा। इस बार प्रवेश परीक्षा के लिए एक ही प्रोस्पेक्टस छपवाया जा रहा है। इसमें प्रवेश परीक्षा सहित हर जानकारी उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है प्रवेश परीक्षा का नया शेड्यूल

कोर्स                                               तिथि  
एमएमसी/एमए/एमएससी मैथेमेटिक्स     9 जून
एमएससी फिजिक्स/बॉटनी / केमिस्ट्री     10 जून
एलएलबी/एमएससी जूलॉजी                 1 जून
एम कॉम /एमबीई                               13 जून
पीजीडीएमसी/डीएचआरडी/एमएचआरडी    14 जून
एमए सोशल वर्क/ एमए इंग्लिश             15 जून
एमएड/एमएससी ज्योग्राफी                  16 जून
एमए हिंदी/संस्कृत                              17 जून
एमए ट्रांसलेशन/विजुअल आर्ट/परफारर्मिंग आर्ट  18 जून
एमए अर्थशास्त्र/समाज शास्त्र                   21 जून
एमए लोक प्रशासन /राजनीति शास्त्र        22 जून
ग्रामीण विकास/योगा                          24 जून
एमए फिजिकल एजूकेशन/एमपीएड        25,26,27 जून  
एडवांस डिप्लोमा इन आरएस एंड जीआईएस    20 सितंबर

वेबसाइट पर देखें प्रवेश परीक्षा का पूरा शेड्यूल-
प्रवेश परीक्षा के नए तय शेडयूल को विवि की वेबसाइट पर भी उपलब्ध करवाया गया है। इसमें प्रवेश परीक्षा परिणाम, साक्षात्कार, जीडी आदि की तिथि का ब्योरा विभाग के मुताबिक उपलब्ध करवाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed