फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Campus ›   himachal won Silver Medal in National Science Techno Fair 2018

साइंस क्विज में छाए हिमाचल के स्कूली बच्चे, जीता रजत पदक

Wed, 26 Sep 2018 05:00 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 26 Sep 2018 05:00 PM IST
विज्ञापन
himachal won Silver Medal in National Science Techno Fair 2018

हिमाचल से राष्ट्रीय साइंस टेक्नो फेयर 2018 में सहभागिता करने गई टीम ने राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त किया है। इसका आयोजन रमन साइंस एंड टेक्नोलॉजी फाउंडेशन अहमदाबाद ने एपीजे अब्दुल कलाम नेशनल काउंसिल ऑफ  यंग साइंटिस्ट के साथ मिलकर किया गया।

विज्ञापन


प्रदेश के राजकीय माध्यमिक विद्यालय रूगड़ा से तीन बच्चे पीयूष शर्मा, शुभम आनंद शर्मा और प्रियंका ने साइंस क्विज, मॉडल मेकिंग और सर्वे रिपोर्ट में भाग लिया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घणाहट्टी के नितिन कुमार चौहान ने मॉडल प्रस्तुतिकरण में भाग लिया।
विज्ञापन


राष्ट्रीय स्तर पर गठित साइंटिस्ट कमेटी ने प्रदेश के बच्चों को ओवरआल परफार्मेंस के आधार पर राष्ट्रीय स्तर पर दूसरे स्थान पर आंका है। उन्हें रजत पदक और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल अध्यापक डॉ. संजीव कुमार ने बताया कि इस दौरे से बच्चों की तार्किक और वैज्ञानिक क्षमता का विकास होगा। भविष्य में ये बच्चे अपने क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का प्रयोग देश और समाज हित में करेंगे।

शुभम की प्रस्तुति इसरो के वैज्ञानिक ने सराही

himachal won Silver Medal in National Science Techno Fair 2018

कार्यक्रम में इसरो के शीर्ष साइंटिस्टों के अलावा पूरे देश से विषय विशेषज्ञों के साथ 19 राज्यों के 81 विद्यालयों के 270 बच्चों ने भाग लिया। इसमें बच्चों को ग्रामीण व शहरी आधार पर जूनियर व सीनियर ग्रुपों में बांटा गया।

 हिमाचल टीम को जूनियर ग्रामीण ग्रुप में शामिल किया गया। रूगड़ा के शुभम आनंद शर्मा की प्रस्तुति की सराहना इसरो के साइंटिस्ट द्वारा की गई। इसे तालिका में शीर्ष स्थान प्राप्त हुआ।

इस आयोजन में इसरो स्पेस सेंटर गुजरात के वरिष्ठ साइंटिस्ट वर्ग ने बच्चों को विषय के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां दीं और विज्ञान के चमत्कारों को प्रयोग से प्रस्तुत किया गया।

प्रदेश से गई बच्चों की टीम को गुजरात साइंस सिटी का भ्रमण भी करवाया गया। इसमें बच्चों ने फ्लाइट एवियोनिक्स में 3डी फिल्म का अनुभव लिया। साथ ही वहां मौजूद उपकरणों के साथ प्रयोग भी किए।

इनमें पेंडुलम से गुरुत्वाकर्षण का मापन, प्रकाश और परावर्तन के प्रयोग शामिल हैं। इसके अलावा विभिन्न वैज्ञानिकों के चित्र और उनके योगदान की जानकारी ने बच्चों को आकर्षित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed