हिमाचल तकनीकी विश्वविद्यालय में परीक्षाओं की तिथियां जारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने पहले और दूसरे वर्ष के विभिन्न विषयों की परीक्षाओं की तिथियां जारी की हैं। तकनीकी विवि व संबंधित शिक्षण संस्थानों के नियमित और री-अपीयर के विद्यार्थियों की परीक्षाएं 23 मार्च से होंगी। परीक्षा नियंत्रक प्रो. राजेंद्र गुलेरिया ने कहा कि बीटेक, बी-फार्मेसी, बी फार्मेसी (आयुर्वेद), बी-आर्क, बीएससी एचएम एंड सीटी और बीएचएमसीटी, बीसीए, बीबीए (सीबीसीएस), बी फार्मा (पीसीआई) के पहले और दूसरे वर्ष के नियमित और री-अपीयर, बीटेक, बी फार्मेसी, बी फार्मेसी (आयुर्वेद) के (पुराने पाठ्यक्रम, नए पाठ्यक्रम व विशेष चांस वाले), पीजी डिप्लोमा योग, एमटेक, एम फार्मा, एमबीए, एमसीए, एमबीए (पर्यटन), एमएससी (भौतिक विज्ञान), एमएससी (पर्यावरण विज्ञान), के पहले वर्ष के नियमित व री-अपीयर के परीक्षा तिथि निर्धारित की गई हैं।
सभी विद्यार्थी तकनीकी विवि की वेबसाइट पर परीक्षा तिथियां देख सकते हैं। कहा कि परीक्षाएं 23 मार्च से 30 अप्रैल तक सुबह और सायं के सत्र में होंगी। इसके परीक्षा केंद्र निर्धारित कर दिए हैं। कोविड-19 के चलते तकनीकी विवि ने दो भागों में परीक्षाएं आयोजित करने का फैसला लिया था, जिसके तहत तीसरे और चौथे वर्ष के विद्यार्थियों की परीक्षाएं पूर्व में ली गई थीं। अब पहले व दूसरे वर्ष के विद्यार्थियों की परीक्षाएं ली जाएगी। उन्होंने संबंधित संस्थानों को परीक्षा केंद्रों के परीक्षाओं से पहले हाल को सैनिटाइज करने की हिदायत दी है। कहा कि कोविड-19 के बचाव के लिए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग, केंद्र व प्रदेश सरकार के नियमों का पालन करें।