फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal clerk and store keeper recruitment results declared

हिमाचल में सैनिक लिपिक और स्टोर कीपर भर्ती परिणाम घोषित

Sat, 15 Feb 2020 07:09 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Sat, 15 Feb 2020 07:09 PM IST
सार

  • सेना भर्ती कार्यालय पालमपुर और मंडी ने घोषित किया परिणाम
  • सोल्जर क्लर्क/एसकेटी की लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित
  • सेना भर्ती कार्यालय पालमपुर के तहत 59 युवाओं ने परीक्षा पास की
  • सेना भर्ती कार्यालय मंडी में 80 उम्मीदवार पास हुए
  • युवा परिणाम सेना की वेबसाइट पर देख सकते हैं

विज्ञापन
Himachal clerk and store keeper recruitment results declared
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

कृषि विवि पालमपुर और मंडी में 19 जनवरी को सेना के सोल्जर क्लर्क/एसकेटी की लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। इसमें 210 उम्मीदवारों ने भाग लिया। 159 युवाओं ने यह परीक्षा पास की है। सेना भर्ती कार्यालय पालमपुर के निदेशक कर्नल संदीप सरोही ने बताया कि युवा परिणाम सेना की वेबसाइट पर देख सकते हैं। परीक्षा में पास हुए युवा 18 फरवरी को पालमपुर सेना भर्ती कार्यालय में अपनी सभी मूल दस्तावेजों को लेकर रिपोर्ट करें।

विज्ञापन


वहीं, सेना भर्ती कार्यालय मंडी ने मंडी कुल्ल और लाहौल-स्पीति जिले के लिए ली सैनिक लिपिक/स्टोर कीपर तकनीकी वर्ग की लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। सेना भर्ती कार्यालय मंडी के भर्ती निदेशक कर्नल एम राजराजन ने बताया कि सेना 19 जनवरी को ली लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। 99 उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी, जिसमें से 80 उम्मीदवार पास हुए हैं। परीक्षा परिणाम सेना की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है।
विज्ञापन


पास उम्मीदवार अपने मूल दस्तावेजों को 19 फरवरी प्रात: 8 बजे जमा करवाना सुनिश्चित करें। उम्मीदवार अपने साथ दसवीं और जमा दो परीक्षा की अंक तालिका, स्थायी निवासी प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र की की दो-दो फोटोस्टेट कॉपी भी साथ लाएं। इसके अतिरिक्त उम्मीदवार 1200 रुपये का डिमांड ड्राफ्ट भी साथ लाए, जो सचिव, हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला के नाम देय हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

सेना भर्ती कार्यालय मंडी का परिणाम

रोलनंबर 47002, 47053, 47005, 47054, 47006, 47055, 47008, 47056, 47009, 47057, 47010, 47058, 47011, 47059, 47013, 47060, 47014, 47061, 47016, 47064, 47017, 47065,  47018, 47066, 47019, 47067, 47020, 47068, 47022, 47070, 47023, 47071, 47025, 47072, 47026, 47074, 47027, 47075, 47028, 47076, 47029, 47077, 47030, 47078, 47031, 47080, 47032, 47081, 47033, 47082, 47034,  47083, 47035, 47084, 47036, 47085, 47037, 47086, 47039, 47087, 47041, 47088, 47042, 47089, 47043, 47092, 47045, 47093, 47046, 47095, 47047, 47096, 47048, 47097, 47049, 47098, 47050, 47099,  47051,  47052 इस परीक्षा में पास हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed