फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Campus ›   heavy voting on Pusa Executive election

पुसा कार्यकारिणी के चुनाव में खूब मतदान, दोनों गुटों में कड़ी टक्कर

Tue, 05 Apr 2016 01:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 05 Apr 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
heavy voting on Pusa Executive election
वोट - फोटो : demo pics

पंजाब यूनिवर्सिटी स्टॉफ एसोसिएशन (पुटा) की नई कार्यकारिणी के लिए सोमवार को मतदान हुआ। पंजाब यूनिवर्सिटी सहित रीजनल सेंटर पर भी नॉन टीचिंग कर्मचारियों ने अपने मत का प्रयोग किया। पुसू की ओर से इस बार 21 सीटों के लिए मतदान हुआ है। जबकि एक पद पर निर्विरोध कौशिक ग्रुप ने जीत हासिल कर ली थी।

विज्ञापन


सोमवार को सुबह से शाम 4.30 बजे तक मतदान को लेकर कर्मचारियों में जबर्दस्त उत्साह देखने को मिला। चुनाव में 90 फीसदी के करीब मतदान हुआ है। जानकारी के अनुसार 1124 मतदाताओं  में से 1016 मतदाताओं ने मत का प्रयोग किया।
विज्ञापन


पुसा चुनाव में दीपक कौशिक और रविंद्र मोहन त्रिखा के बीच प्रधान पद के लिए कड़ा मुकाबला है। दोनों ही नेता जीत का दावा कर रहे हैं। करीब एक महीने से चुनाव की तैयारियों को लेकर जबर्दस्त चुनाव प्रचार चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुसा प्रधान सहित अन्य पदों के लिए दोपहर 3 बजे से मतों की गिनती शुरू होगी और परिणाम मंगलवार शाम 7 बजे तक घोषित किए जाएंगे। सीनियर वाइस प्रेसिडेंट पद पर इंदर मोहन और डॉ. सुशील कुमार में टक्कर है। जनरल सेक्रेटरी पद के लिए बलजिंद्र सिंह और राजेश मित्तल मैदान में है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed