{"_id":"573ff7c14f1c1b6f64ac7886","slug":"haryana-school-education-board-9th-and-12th-result-hbse-result-school-student-bhiwani-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"9वीं से 12वीं तक में दाखिले की अंतिम तारीख दो माह आगे बढ़ी","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
9वीं से 12वीं तक में दाखिले की अंतिम तारीख दो माह आगे बढ़ी
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक।
Updated Mon, 23 May 2016 10:06 AM IST
विज्ञापन
विभाग ने दाखिले की तिथि बढ़ा दी है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से तीन दिन पहले ही 12वीं कक्षा का परिणाम जारी किया गया है। 10वीं का परिणाम भी इसी सप्ताह आने वाला है। एचबीएसई से संबद्ध सरकारी और निजी स्कूलों में विद्यार्थियों को दाखिला लेने में ज्यादा परेशानी न आए, इसलिए विभाग ने दाखिले की तिथि बढ़ा दी है।
अब विद्यार्थी 23 जुलाई तक 9वीं से 12वीं कक्षा में दाखिला ले सकेंगे, पहले आखिरी तिथि 10 मई थी। इस वजह से कुछ सरकारी और एडिड स्कूलों ने विद्यार्थियों को दाखिला देने से मना कर दिया था। इस पर विद्यार्थियों ने शिक्षा अधिकारियों से दाखिला तिथि बढ़ाए जाने की मांग की, जिसके बाद तिथि बढ़ाई गई है।
शिक्षा विभाग के इस कदम से विद्यार्थियों के पास अब करीब दो महीने का समय है। जिला शिक्षा अधिकारी सुनीता रूहिल ने बताया कि 9वीं से 12वीं कक्षा में दाखिले के लिए तिथि बढ़ाने के आदेश शुक्रवार को ही आए हैं। सहायक निदेशक के आदेशानुसार विद्यार्थी 23 जुलाई तक सभी सरकारी, गैर सरकारी, एडिड और प्राइवेट स्कूलों में दाखिला ले सकते हैं।