फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   haryana school education board, 9th and 12th result, hbse result, school, student, bhiwani, haryana

9वीं से 12वीं तक में दाखिले की अंतिम तारीख दो माह आगे बढ़ी

Mon, 23 May 2016 10:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक।
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक। Updated Mon, 23 May 2016 10:06 AM IST
विज्ञापन
haryana school education board, 9th and 12th result, hbse result, school, student, bhiwani, haryana
विभाग ने दाखिले की तिथि बढ़ा दी है
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से तीन दिन पहले ही 12वीं कक्षा का परिणाम जारी किया गया है। 10वीं का परिणाम भी इसी सप्ताह आने वाला है। एचबीएसई से संबद्ध सरकारी और निजी स्कूलों में विद्यार्थियों को दाखिला लेने में ज्यादा परेशानी न आए, इसलिए विभाग ने दाखिले की तिथि बढ़ा दी है।
विज्ञापन


अब विद्यार्थी 23 जुलाई तक 9वीं से 12वीं कक्षा में दाखिला ले सकेंगे, पहले आखिरी तिथि 10 मई थी। इस वजह से कुछ सरकारी और एडिड स्कूलों ने विद्यार्थियों को दाखिला देने से मना कर दिया था। इस पर विद्यार्थियों ने शिक्षा अधिकारियों से दाखिला तिथि बढ़ाए जाने की मांग की, जिसके बाद तिथि बढ़ाई गई है।
विज्ञापन


शिक्षा विभाग के इस कदम से विद्यार्थियों के पास अब करीब दो महीने का समय है। जिला शिक्षा अधिकारी सुनीता रूहिल ने बताया कि 9वीं से 12वीं कक्षा में दाखिले के लिए तिथि बढ़ाने के आदेश शुक्रवार को ही आए हैं। सहायक निदेशक के आदेशानुसार विद्यार्थी 23 जुलाई तक सभी सरकारी, गैर सरकारी, एडिड और प्राइवेट स्कूलों में दाखिला ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed