फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   government decision, NIFT will made in panchkula

गुड न्यूज, पंचकूला में बनेगा निफ्ट, 6 कोर्स की होगी शुरुआत

Tue, 26 Apr 2016 05:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 26 Apr 2016 05:58 PM IST
विज्ञापन
government decision, NIFT will made in panchkula
पंचकूला में सीएम मनोहर लाल खट्टर की रैली - फोटो : amar ujala

पंचकूला में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (निफ्ट) केंद्र की स्थापना पर 100 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी। केंद्र के भवन का निर्माण कार्य जल्द ही शुरू किया जाएगा। हरियाणा के मुख्य सचिव डीएस ढेसी की अध्यक्षता में हुई बैठक में ये जानकारी दी गईं।

विज्ञापन


बैठक में निफ्ट के नक्शे और निर्माण कार्य की योजना को स्वीकृति देने के बाद जानकारी दी गई कि निफ्ट के भवन का निर्माण कार्य हरियाणा पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन को सौंप दिया गया है। पंचकूला के सेक्टर 23 पार्ट-टू में 10.45 एकड़ भूमि पर निफ्ट के केंद्र की स्थापना की जा रही है।
विज्ञापन


इस परियोजना के लिए सरकार की ओर से करीब 100 करोड़ रुपये खर्च किये जाएंगे। भवन के निर्माण, आधारभूत संरचना, हॉस्टल, स्टाफ आवास, फर्नीचर, आईटी हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर और वाहन के लिए फंड चरणबद्ध तरीके से खर्च होगा। बैठक में अगले शैक्षणिक सत्र से निफ्ट की कक्षाएं पंचकूला केंद्र में शुरू करने का भी निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
अगले सत्र से निफ्ट में छह कोर्स की होगी शुरुआत
आगामी सत्र से इस केंद्र में छह नियमित डिग्री कोर्स का संचालन किया जाएगा। इनमें चार वर्षीय डिजाइनिंग स्नातक (फैशन डिजाइनिंग/टेक्सटाइल), चार वर्षीय फैशन टेक्नोलॉजी स्नातक, दो वर्षीय मास्टर ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी, दो वर्षीय मास्टर ऑफ डिजाइनिंग, दो वर्षीय मास्टर ऑफ फैशन मैनेजमेंट और एक वर्ष व छह महीने के सर्टिफिकेट कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे। प्रति वर्ष करीब 230 विद्यार्थियों को अलग-अलग कोर्स में दाखिला मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed