फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   girls will also Admission in school Bannu .

देहरादून के सबसे पुराने स्कूल में अब लड़कियों को भी मिलेगा एडमिशन

Sun, 24 Apr 2016 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 24 Apr 2016 11:54 PM IST
सार

  • 1947 में स्थापित हुआ था स्कूल, अब तक लड़कों को ही मिलता था दाखिला

विज्ञापन
girls will also Admission in school Bannu .
बन्नू स्कूल - फोटो : amar ujala

विस्तार

राजधानी के सबसे पुराने स्कूलों में से एक अशासकीय विद्यालय सनातन धर्म इंटर कालेज (बन्नू) में इस शिक्षा सत्र से लड़कियों को भी दाखिला मिलेगा। प्रिंसिपल राजेश चंद्र शर्मा ने कहा कि बालिका शिक्षा को प्रोत्साहन देने के लिए स्कूल प्रबंधन समिति ने यह फैसला लिया है।

विज्ञापन


स्कूल प्रिंसिपल के मुताबिक इस शिक्षा सत्र से कक्षा 9 से हिंदी माध्यम के साथ अंग्रेजी माध्यम का एक अतिरिक्त अनुभाग शुरू किया गया है। स्कूल में अब तक केवल छात्रों को ही दाखिला दिया जाता था। 
विज्ञापन


2016-17 से बालिकाओं को दिय जाएगा एडमिशन
स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हरीश विरमानी की पहल पर बालिकाओं को भी दाखिला देने का फैसला किया गया है। इस शिक्षा सत्र 2016-17 से बालिकाओं को भी एडमीशन दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इतना ही नहीं स्कूल में निशुल्क कंप्यूटर शिक्षा के लिए 15 कंप्यूटर वाली लैब और कंप्यूटर टीचर स्कूल की ओर से उपलब्ध कराया गया है। 

पहले पाकिस्तान में था स्कूल, देश बंटवारे के बाद किया गया शिफ्ट

girls will also Admission in school Bannu .
पढ़ाई - फोटो : demo pic

स्कूल के प्रिंसिपल के मुताबिक 1947 में यह स्कूल पटेलनगर में एक छोटी सी जगह पर संचालित होता था। रेसकोर्स में इस स्कूल की शुरुआत 1956 में हुई थी। इससे पहले यह स्कूल पाकिस्तान के बन्नू शहर में था। देश के बंटवारे के बाद बनवाल बिरादरी के इस स्कूल को दून में शिफ्ट किया गया था। 

स्कूल की खास बातें 

  • नौ जनवरी 1947 में पाकिस्तान के बन्नू शहर से स्कूल दून शिफ्ट हुआ। 
  • वर्तमान में रेसकोर्स में चार एकड़ भूमि पर स्कूल संचालित हो रहा है। 
  • कक्षा एक से आठवीं तक बच्चों को निशुल्क शिक्षा 


पब्लिक स्कूलों की तरह होगी पढ़ाई
प्रदेश में सरकारी और अशासकीय स्कूलों में तेजी से घटती छात्र संख्या के चलते इन स्कूलों को भी अब पब्लिक स्कूलों की तर्ज पर शुरू किया जा रहा है। प्रदेश के हर ब्लॉक में पांच सरकारी स्कूलों को मॉडल विद्यालय के रूप में संचालित किया जा रहा है।

वहीं अशासकीय स्कूलों में भी बदलाव शुरू हो गए हैं। गांधी इंटर कालेज में पहले ही स्मार्ट क्लास शुरू हो चुकी है। अब अशासकीय स्कूल बन्नू स्कूल को भी पब्लिक स्कूल की तर्ज पर शुरू किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed