{"_id":"5745402d4f1c1b7562690b83","slug":"girls-topper-in-uttarakhand-board-exam","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा परिणाम में प्रशंसा और प्रियंका ने मारी बाजी","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा परिणाम में प्रशंसा और प्रियंका ने मारी बाजी
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 25 May 2016 02:40 PM IST
विज्ञापन
उत्तराखंड बोर्ड इंटरमीडिएट टॉपर प्रियंका (बाएं) हाईस्कूल टॉपर प्रशंसा (दाएं)
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा परिणामों में लड़कियों ने बाजी मारी है। रामनगर की प्रशंसा पोखरियाल ने उत्तराखंड बोर्ड में हाईस्कूल में टॉप किया है। वहीं हल्द्वानी की प्रियंका भट्ट ने इंटरमीडिएट में टॉप किया है।
विज्ञापन
प्रशंसा पोखरियाल ने 97 प्रतिशत अंकों के साथ हाईस्कूल में टॉप किया है। इंटरमीडिएट टॉपर प्रियंका भट्ट को 95 प्रतिशत अंक हासिल हुए हैं। हाईस्कूल टॉपर प्रशंसा पोखरियाल मथुरादास परसादीलाल इंटर कॉलेज रामनगर की छात्रा हैं।
विज्ञापन
इंटरमीडिएट टॉपर प्रियंका भट्ट एचजीएसएसवीएमआईसी कुसुमखेड़ा नैनीताल की छात्रा हैं। दोनों छात्राओं के प्रदेश में टॉप करने से इनके स्कूल और घर में खुशी की लहर है।
विज्ञापन
12वीं का कुल परीक्षा परिणाम 78.41 प्रतिशत रहा, जिसमें छात्राओं का परिणाम 83.14 प्रतिशत और छात्रों का परिणाम 73.55 प्रतिशत है। 10वीं का कुल परिणाम 73.47 रहा। जिसमें छात्राओं का परिणाम 76.54 प्रतिशत और छात्रों का परिणाम 70.48 प्रतिशत है।