फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   girls perform better in doon region cbse 12th result.

सीबीएसई 12वीं: दून रीजन में लड़कियों ने मारी बाजी, लड़के रहे पीछे

Sat, 21 May 2016 08:10 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 21 May 2016 08:10 PM IST
विज्ञापन
girls perform better in doon region cbse 12th result.
लड़कियों ने मारी बाजी - फोटो : Demo pic

सीबीएसई के बारहवीं के नतीजों में इस बार देहरादून रीजन में एक बार फिर लड़कियों ने अपना डंका बजाया है। देहरादून रीजन का परिणाम 75.27 रहा। पिछले साल रीजन का कुल पास प्रतिशत 73.55 था।

विज्ञापन


वहीं टॉपर्स के मामले में देहरादून रीजन को निराशा हाथ लगी है। देहरादून का कोई भी छात्र रीजन के टॉप टेन में जगह नहीं बना सका।

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की मार्च-अप्रैल 2016 में संपन्न हुई 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे शनिवार दोपहर घोषित हो गए। सीबीएसई के 10 रीजन देहरादून, दिल्ली, पंचकुला, इलाहाबाद, गुहावटी, पटना, भुवनेश्वर, अजमेर, चेन्नई, देहरादून व तिरुवंतपुरम के नतीजे दोपहर 11 बजे से ऑनलाइन जारी कर द‌िए।
विज्ञापन


सीबीएसई के देहरादून स्थित क्षेत्रीय कार्यालय पर दोपहर बाद दो बजे देहरादून रीजन के परिणामों के आंकड़े जारी किए गए।

दून का कोई भी छात्र रीजन के टॉप टेन में नहीं

girls perform better in doon region cbse 12th result.
टॉप टेन में देहरादन का कोई नहीं - फोटो : Demo pic

रीजन में आए परिणामों में 69.97% लड़के जबकि 83.96 प्रतिशत लड़कियों ने परीक्षा पास की। रीजन का कुल परिणाम 75.27 प्रतिशत रहा है।

वहीं नतीजों ने एजूकेशन हब दून को निराश‌ किया है। इसकी वजह भी है कि तमाम बड़े कॉलेजों के होते हुए भी दून का कोई भी छात्र रीजन के टॉप टेन में जगह नहीं बना पाया। हालांकि उत्तराखंड के रुद्रपुर ‌से दो छात्रों ने रीजन के टॉप टेन में जगह बनाई है।

नोएडा की अक्षिता सिन्हा ने 491 अंक प्राप्त कर रीजन में पहला स्थान प्राप्त किया है। टोटल परिणामों में लड़कियों ने बाजी मारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed