{"_id":"57361bfb4f1c1b4969919cd2","slug":"garhwal-university-b-ed-entrance-form-last-date","type":"story","status":"publish","title_hn":"गढ़वाल विवि से बीएड करना है तो बस दो दिन","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
गढ़वाल विवि से बीएड करना है तो बस दो दिन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 13 May 2016 11:55 PM IST
सार
- 16 मई तक जमा होगी प्रवेश परीक्षा फीस, 19 तक आवेदन
- 12 जून को आयोजित होगी प्रवेश परीक्षा
विज्ञापन
गढ़वाल विश्वविद्यालय
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय में बीएड सीटों पर दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन में अब केवल दो दिन बचे हैं। 16 मई तक जो छात्र परीक्षा का शुल्क जमा करा देंगे, केवल वही 19 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
गढ़वाल विवि की बीएड प्रवेश परीक्षा 12 जून को आयोजित की जाएगी। प्रवेश परीक्षा की आवेदन प्रक्रिया 25 अप्रैल से शुरू हुई थी। अब आवेदन में दो दिन बाकी है। 16 मई तक परीक्षा शुल्क जमा कराना अनिवार्य होगा। जिन छात्रों का शुल्क जमा हो जाएगा, वह 19 मई तक अपना आवेदन पत्र भर सकते हैं।
विज्ञापन
सभी संलग्नकों सहित ऑनलाइन आवेदन की प्रति के साथ विवि में कागजात पहुंचाने की अंतिम तिथि 23 मई है। इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी का मौका नहीं दिया जाएगा।
निजी कॉलेजों ने कहा, समय से हो सत्र
प्रवेश परीक्षा के आवेदनों के बीच एसोसिएशन ऑफ सेल्फ फाइनेंस इंस्टीट्यूट के प्रतिनिधिमंडल ने विवि के कुलसचिव से वार्ता की। एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील अग्रवाल ने विवि से मांग की है कि बीएड के सत्र के दाखिले और परीक्षाएं समय से हों। संबद्धता का जो भी प्रकरण है, वह जल्द से जल्द सुलझा लिया जाए, ताकि कॉलेजों और छात्रों को इस वजह से परेशानी न हो।
विज्ञापन
उन्होंने यह भी मांग की कि कॉलेजों में राज्य कोटे की सीटों पर एडमिशन की प्रक्रिया विवि की ओर से ही अपनाई जाए। कुलसचिव से सभी मांगों पर सकारात्मक आश्वासन दिया।