फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   four new university may open in uttarakhand.

खुशखबरीः उत्तराखंड को मिल सकते हैं चार नए विश्वविद्यालय

Tue, 17 May 2016 12:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 17 May 2016 12:57 AM IST
सार

  • एकाध विवादित विवि भी शामिल
  • शासन के फैसले पर उठ रही उंगली

विज्ञापन
four new university may open in uttarakhand.
कैबिनेट की बैठक में इस पर मुहर लग चुकी है। - फोटो : Demo Pic

विस्तार

उत्तराखंड को जल्द ही चार नए विश्वविद्यालय मिलने की उम्मीद जगी है। सूत्रों की माने तो कैबिनेट में इस पर मुहर लगा दी है और फाइल राजभवन को बढ़ा दी है। हालांकि इसमें एकाध विवादित विवि भी हैं, जिसे लेकर शासन के फैसले पर लगातार उंगली उठती रही है।

विज्ञापन


प्रदेश में चार नए विश्वविद्यालयों के अस्तित्व में आने की खबरें गर्म हैं। सूत्रों के मुताबिक कैबिनेट के एजेंडे में शामिल न होने के बावजूद कैबिनेट की बैठक में इन चार विश्वविद्यालयों पर मुहर लग चुकी है।
विज्ञापन


इसमें एसजीआरआर एजुकेशन मिशन की यूनिवर्सिटी, सरदार भगवान सिंह इंस्टीट्यूट की यूनिवर्सिटी, सुभारती मेडिकल कॉलेज की यूनिवर्सिटी और हिमालयन हिल्स के नाम से विवि के नाम सामने आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार ने भेजी फाइल, राजभवन से अनुमति का इंतजार

four new university may open in uttarakhand.
स्टूडेंट - फोटो : Demo Pic

सूत्र बताते हैं कि इन चारों विश्वविद्यालयों पर सरकार ने संस्तुति करते हुए फाइल राजभवन को भेज दी है। अब राजभवन से मुहर लगना बाकी है। बता दें कि प्रदेश में अभी तक दस राज्य सरकार के, तीन डीम्ड और दस प्राइवेट को मिलाकर कुल 23 विश्वविद्यालय हैं।

इसके अलावा गढ़वाल केंद्रीय विवि, आईआईटी रुड़की, एनआईटी श्रीनगर, आईआईएम काशीपुर और एम्स ऋषिकेश भी संचालित हो रहे हैं।

सुभारती की जमीन पर विवाद
इधर, सरकार ने चार विश्वविद्यालयों को संस्तुति दी है तो दूसरी ओर सुभारती को विश्वविद्यालय का दर्जा देने पर विरोध भी शुरू हो गया है। सूत्रों के मुताबिक सुभारती की जमीन पर कोर्ट में विवाद चल रहा है। इस संबंध में राजभवन और शासन को शिकायत भेजी गई है कि जिस जमीन पर अभी तक कोई फैसला ही नहीं हुआ है, उस पर विश्वविद्यालय कैसे बनाया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed