{"_id":"572a5a384f1c1b51795cda91","slug":"father-mourning-to-former-vc-of-pu-professor-rc-sobti","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीयू के पूर्व कुलपति प्रोफेसर आरसी सोबती को पितृ शोक ","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
पीयू के पूर्व कुलपति प्रोफेसर आरसी सोबती को पितृ शोक
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 05 May 2016 01:53 AM IST
विज्ञापन
पीयू के पूर्व वीसी को पितृशोक
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब यूनिवर्सिटी(पीयू) के पूर्व कुलपति और बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी लखनऊ के मौजूदा कुलपति प्रो. आरसी सोबती के पिता एसडी सोबती का बुधवार को स्वर्गवास हो गया। 91 वर्षीय एसडी सोबती कुछ समय से बीमार चल रहे थे और उनकी पीजीआई में इलाज चल रहा था ।
विज्ञापन
बुधवार सुबह 7 बजे अंतिम सांस ली। एसडी सोबती पंजाब एजुकेशन डिपार्टमेंट में अंडर सेक्रेटरी के पद से फरवरी 1983 में रिटायर हुए थे। शाम सेक्टर-25 श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
अंतिम संस्कार में पीयू कुलपति प्रो.अरुण कुमार ग्रोवर,रजिस्ट्रार कर्नल जीएस चड्डा और कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन प्रो.परविंदर सिंह सहित काफी संख्या में पीयू और अन्य शैक्षणिक संस्थाओं के प्रोफेसर और अधिकारी भी पहुंचे। जानकारी अनुसार प्रार्थना सभा 16 मई को दोपहर 1 से 2 बजे सेक्टर-14 के मंदिर में होगी।
विज्ञापन