{"_id":"570001d14f1c1b647bf0012d","slug":"engineering-test-on-sunday","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इंजीनियरिंग का महामुकाबला अाज, इस बार ज्यादा सख्ती","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
इंजीनियरिंग का महामुकाबला अाज, इस बार ज्यादा सख्ती
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 03 Apr 2016 03:45 PM IST
सार
- कम से काम आधा घंटे पहले पहुंचें अपने परीक्षा केंद्र
- सघन चेकिंग होगी, लॉकेट, डिजिटल घड़ी सब पर रहेगी पाबंदी
- राजधानी में 7393 अभ्यर्थी देंगे 13 केंद्रों पर परीक्षा
विज्ञापन
जेईई मेन परीक्षा
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंजीनियरिंग का महामुकाबले जेईई मेंस का पहला ऑफ लाइन चरण रविवार को होने जा रहा है। परीक्षा में गत वर्ष के मुकाबले इस साल ज्यादा सख्ती तो होगी लेकिन परीक्षा के पैटर्न को लेकर कोई बदलाव नहीं है। गत तीन वर्षों जैसा ही प्रश्न पत्र का पैटर्न इस साल भी रहने वाला है। राजधानी में जेईई मेंस 13 केंद्रों पर होगी।
विज्ञापन
जेईई मेंस परीक्षा में इस साल गत वर्ष के मुकाबले ज्यादा सख्ती होगी। अभ्यर्थियों को सघन चेकिंग से गुजरना होगा, लिहाजा कम से कम आधा घंटा पहले अपने परीक्षा केंद्र पर पहुंच जाएं।
विज्ञापन
परीक्षा के लिए राजधानी में 13 केंद्र बनाए गए हैं, जिन पर 7393 अभ्यर्थी जेईई मेंस की ऑफ लाइन परीक्षा देंगे।
खास बात यह है कि परीक्षा में लॉकेट, डिजिटल घड़ी, कोई भी डिवाइस आदि सभी की पाबंदी रखी गई है। परीक्षकों को भी डॉक्यूपेन के प्रति पहले ही बोर्ड आगाह कर चुका है।
विज्ञापन
परीक्षा में इन बातों का रखें ख्याल
- चूंकि एग्जाम में एक अंक की नेगेटिव मार्किंग है, लिहाजा तुक्के से सवाल हल करने का प्रयास कतई न करें।
- सबसे पहले उन प्रश्नों पर फोकस करें, जो सबसे ज्यादा आते हों।
- कई बार प्रश्न पत्र हाथ में आते ही हम घबरा जाते हैं, जिस वजह से भूल जाते हैं। इसके लिए जरूरी है कि एकाग्रता बनाए रखें। मामूली से प्रयास से आपको बेहतर रैंक मिल जाएगी।
- परीक्षा कक्ष में जाने से पहले ज्यादा रिविजन के चक्कर में न पड़ें। इससे आपका दिमाग बंट सकता है।
- परीक्षा देने से पहले अपने दोस्तों के साथ सिलेबस को लेकर ज्यादा चर्चा न करें। इससे आपको भूलने की समस्या हो सकती है।
- यह जरूरी नहीं कि पहले किसी एक सेक्शन से ही सवाल हल करें। किसी भी सेक्शन के सबसे अधिक आने वाले सवालों पर फोकस करें।
अपना एडमिट कार्ड, फोटो पहचान पत्र और दो फोटो साथ लेकर जाएं। हो सके तो दो या तीन ब्लैक या ब्लू बॉल प्वाइंट पेन भी लेकर जाएं।
राजधानी में यहां होगा जेईई मेंस आफलाइन
- आर्मी पब्लिक स्कूल, क्लेमेंटटाउन
- डीएवी पब्लिक स्कूल, डिपफेंस कालोनी
- दून इंटरनेशनल स्कूल, कर्जन रोड, डालनवाला
- जीआरडी एकेडमी, निरंजनपुर, माजरा, निकट सब्जी मंडी
- केंद्रीय विद्यालय आईएमए, चकराता रोड, देहरादून
- केंद्रीय विद्यालय ओएनजीसी, कौलागढ़ रोड
- केंद्रीय विद्यालय अपर कैंप, गढ़ी कैंट
- एसजीआरआर पब्लिक स्कूल, लालपुल, पटेलनगर, देहरादून
- द एशियन स्कूल, वसंत विहार
- केंद्रीय विद्यालय एफ आरआई, एफ आरआई परिसर, देहरादून
- केंद्रीय विद्यालय 1, सालावाला, हाथीबड़कला
- स्कॉलर्स होम स्कूल, जाखन, देहरादून
- चिल्डृन एकेडमी, चकराता रोड, निकट बिंदाल पुल