फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Campus ›   Engineering and management colleges affiliated to the same month in Aketiu exams

एकेटीयू से संबद्ध इंजीनियरिंग और प्रबंधन कॉलेजों में परीक्षाएं इसी महीने

Tue, 07 Feb 2017 09:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Tue, 07 Feb 2017 09:42 PM IST
विज्ञापन
Engineering and management colleges affiliated to the same month in Aketiu exams
demo pic - फोटो : अमर उजाला

एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) से संबद्ध इंजीनियरिंग और प्रबंधन कॉलेजों में वार्षिक परीक्षाएं 11 मार्च से शुरू होंगी। विश्वविद्यालय ने परीक्षा की  प्रस्तावित तिथि पर कॉलेजों से अनापत्तियां मांगी हैं। अनापत्तियों को दूर करने के बाद 15 फरवरी को परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया जाएगा।

विज्ञापन



एकेटीयू की ओर से अपने अकादमिक कैलेंडर के अनुसार 11 मार्च से परीक्षाएं करवाने की घोषणा की गई है। वार्षिक परीक्षाओं के लिए प्रस्तावित तिथि पर कॉलेजों से अनापत्तियां मांगी गई हैं। जल्द ही परीक्षा कार्यक्रम विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा।
विज्ञापन



छात्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जाकर परीक्षा कार्यक्रम डाउनलोड कर सकेंगे। प्रस्तावित परीक्षा कार्यक्रम में कॉलेजों में अगर कोई परीक्षा या अवकाश पड़ रहा हो तो कॉलेजों से इसकी सूचना aktuexamination@gmail.com  पर ईमेल के जरिए से दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



सभी कोर्स की उत्तर पुस्तिकाओं के लिए डिजिटल मूल्यांकन किया जाएगा। बीते वर्ष विश्वविद्यालय प्रशासन ने कुछ कोर्स की उत्तर पुस्तिकाओं का डिजिटल मूल्यांकन पायलेट प्रोजेक्ट के तौर पर कराया था। छात्रों को निर्धारित समय पर ही परीक्षा परिणाम प्राप्त होगा। वार्षिक परीक्षाओं की सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed