फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   ending the student Union Week of DAV College.

देखते ही देखते मनोरंजन का मंच बन गया मारपीट का अखाड़ा 

Fri, 11 Mar 2016 11:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 11 Mar 2016 11:25 PM IST
सार

ABVP और NSUI कार्यकर्ताओं के बीच भिडंत।
हुडदंग देख मुंबई से आए कलाकारों भी खिसके।
एनएसयूआई नेता हुई जमकर की धुनाई।

विज्ञापन
ending the student Union Week of DAV College.
छात्रसंघ समारोह - फोटो : amar ujala

विस्तार

कई दिनों से चल रहे डीएवी कॉलेज के रंगारंग छात्रसंघ समारोह का शुक्रवार को सिर फुटव्वल समापन हो गया। अंतिम दिन मुंबई की आर्केस्ट्रा पार्टी की प्रस्तुति के पहले अतिथियों को लेकर एबीवीपी और आर्यन कार्यकर्ता भिड़े।
विज्ञापन


इसके बाद कॉलेज के बाहर एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने एनएसयूआई नेता विनीत प्रसाद को पीट दिया। मामला शांत कराने को पुलिस ने जमकर लाठियां भांजी।

इसके बाद पूरा कॉलेज कैंपस खाली करा दिया गया। देर रात तक हुड़दंगी छात्रों से निपटने को पुलिस मुस्तैद रही।
डीएवी कॉलेज में शुक्रवार को छात्रसंघ समारोह का समापन था।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, सीएम के औद्योगिक सलाहकार रंजीत रावत, जीएमवीएन के उपाध्यक्ष विशाल डोभाल, भाजपा नेता नरेश बंसल, एबीवीपी प्रदेश अध्यक्ष रमाकांत श्रीवास्तव और नाजिया युसुफ ने संयुक्त रूप से इसका शुभारंभ किया। 
विज्ञापन


कार्यक्रम में आर्यन संगठन के कार्यकर्ता एक अतिथि को सम्मान न दिए जाने पर नाराज हो गए। विवाद इतना बढ़ा की छात्रों के बीच सिर फुटव्वल शुरू हो गई। 

जमकर चले लात घूंसे चले:
एबीवीपी और आर्यन के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। जमकर लात घूंसे चले, लेकिन किसी तरह कॉलेज प्रशासन ने मामला शांत करा दिया। थोड़ी देर बाद मुंबई की आर्केस्ट्रा पार्टी के कलाकारों के साथ नाचने को लेकर एक बार फिर एबीवीपी और आर्यन के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले धक्का मुक्की हुई और इसके बाद कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे के ऊपर कुर्सियां फेंकी। मंच पर लगे फ्लैक्स फाड़ दिए गए। मनोरंजन का मंच देखते ही देखते मारपीट का अखाड़ा बन गया। 

सूचना पुलिस को दी गई तो भारी पुलिसबल मौके पर पहुंचा। मामला शांत न होता देख पुलिस ने जमकर लाठियां फटकारी। हंगामा बढ़ता देख मुंबई से आए कलाकारों ने भी वहां से खिसकने में ही भलाई समझी। 

दुकानदार ने लाल मिर्च पाउडर डालकर उत्पाती कार्यकर्ताओं को भगाया

ending the student Union Week of DAV College.
छात्रसंघ समारोह - फोटो : amar ujala

दूसरी ओर मामला शांत कराने पहुंचे एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष विनीत प्रसाद भट्ट बंटू को एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने जमकर पीटा। इसके विरोध में एनएसयूआई कार्यकर्ता भी आमने-सामने आ गए। करनपुर में छात्रों के बीच जमकर मारपीट हुई।

कई छात्र तो दौड़कर जान बचाने को दुकानों में जा घुसे। एक दुकानदार ने तो लाल मिर्च पाउडर डालकर उत्पाती कार्यकर्ताओं को भगाया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एएसपी मंजूनाथ टीसी और सीओ सिटी मनोज कुमार कत्याल भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और करनपुर बाजार में मय बल मार्च किया। 

आशंका जताई जा रही है कि एक बार फिर छात्रों के बीच सिर फुटव्वल हो सकती है। डालनवाला कोतवाली प्रभारी नत्थीलाल उनियाल ने बताया कि एनएसयूआई और एबीवीपी के कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। दोनों संगठनों के छात्रों की ओर से नामजद तहरीर आ चुकी है। मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed