फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   education condition in uttarakhand.

दुर्गम के शिक्षकों का वनवास होगा खत्म, प्रमोशन वाले चढ़ेंगे पहाड़

Thu, 21 Apr 2016 10:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 21 Apr 2016 10:31 PM IST
विज्ञापन
education condition in uttarakhand.
टीचर - फोटो : demo pic

शिक्षा विभाग में वर्षों से पहाड़ के दूरदराज के स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों की सुगम स्कूलों में तैनाती की जाएगी। वही नई तैनाती व प्रमोशन वाले शिक्षक पहाड़ चढ़ेंगे। शिक्षा सचिव ने मामले में विभागीय अधिकारियों से इसका प्रस्ताव मांगा है। उन्होंने कहा कि तबादला नियमावली के अनुसार शिक्षकों के तबादले किए जाएंगे। 

विज्ञापन


शिक्षा सचिव डी सेंथिल पांडियन ने विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक में कहा कि लंबे समय से दुर्गम के ई और एफ श्रेणी में कार्यरत शिक्षक जो सुगम स्कूलों में तबादलों के लिए अर्ह नहीं हैं उनका डी श्रेणी के स्कूलों में तबादला किया जाएगा। वही तबादला नियमावली के अनुसार दुर्गम के शिक्षक सुगम स्कूलों में आएंगे। 
विज्ञापन


मॉडल स्कूलों में शिक्षकों की तैनाती पर भी चर्चा 
बैठक में मॉडल स्कूलों में शिक्षकों की तैनाती पर भी चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि मॉडल स्कूलों में अंग्रेजी माध्यम से शिक्षण के लिए विभागीय शिक्षकों को चयनित कर उनकी तैनाती की जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षा सचिव ने कहा कि पिछले शिक्षा सत्र में शिक्षकों की उपस्थिति विभाग की प्राथमिकता रही। वही इस शिक्षा सत्र में शिक्षकों की उपस्थिति के साथ ही नवीन तैनाती, पदोन्नति, सतत एवं व्यापक मूल्यांकन, शिक्षा डायरी व उपचारात्मक शिक्षा पर जोर दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed