फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Campus ›   du admission 2016 monday will be last day to get admission

डीयू में खाली सीटों पर दाखिले शुरू : सोमवार तक होगा एडमिशन

Sun, 21 Aug 2016 09:26 AM IST
Updated Sun, 21 Aug 2016 09:26 AM IST
विज्ञापन
du admission 2016 monday will be last day to get admission

दिल्ली विश्वविद्यालय में शिक्षण सत्र 2016-17 में खाली पड़ी सीटों के लिए जारी कटऑफ के बाद शनिवार को दाखिले शुरू हो गए। नई कटऑफ आने के बाद खाली सीटों पर जहां नए दाखिले हुए, वहीं पसंदीदा कॉलेज और कोर्स की चाहत में अलग-अलग कॉलेजों में पुराने दाखिले रद्द होने का दौर भी शुरू हो गया। हालांकि डीयू प्रशासन का कहना है कि दाखिले रद्द होने की तुलना में नए दाखिले ज्यादा हो रहे हैं।

विज्ञापन


डीयू के अंतर्गत आने वाले अंबेडकर कॉलेज में शनिवार को अलग-अलग पाठ्यक्रम में कुल 20 दाखिले हुए। यहां बी.कॉम ऑनर्स में भी सीटें खाली थीं। हालांकि यहां बीए प्रोग्राम में कुछ सीटों पर दाखिले रद्द भी हुए हैं।
विज्ञापन


कटऑफ के पहले दिन शनिवार को आत्माराम सनातन धर्म कॉलेज में भी 15 से ज्यादा दाखिले हुए। कॉलेज प्राचार्य ज्ञानतोष झा का कहना है कि छात्रों के के लिए बेहद सीमित विकल्प हैं। इसलिए वह कॉलेज बदलने के बजाय दाखिले पर ध्यान दें तो अच्छा रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह दयाल सिंह कॉलेज की बात करें तो यहां शनिवार को कटऑफ के आधार पर बीए ऑनर्स अर्थशास्त्र, भूगोल व राजनीति विज्ञान में दाखिले हुए, जबकि भौतिकी, रसायन और गणित ऑनर्स की खाली सीटों पर कोई नहीं आया।


इस कॉलेज में कुल 196 सीटें खाली हैं। मगर कॉलेज प्रशासन मानता है कि जिस तेजी से दाखिले हो रहे हैं लगता है इस बार सीटें भर जाएंगी। बताते चलें कि इस कटऑफ के लिए दाखिले अब सोमवार को होंगे उसके बाद मौका नहीं मिलेगा। खाली सीटों के लिए दूसरी और डीयू की सातवीं कटऑफ 24 अगस्त को आएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed