{"_id":"574cb8db4f1c1b7707109077","slug":"driver-vacancy-in-uttarakhand-trasport-corporation","type":"story","status":"publish","title_hn":"JOBS: उत्तराखंड रोडवेज में ड्राइवर के पदों पर बंपर भर्ती","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
JOBS: उत्तराखंड रोडवेज में ड्राइवर के पदों पर बंपर भर्ती
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 31 May 2016 04:45 AM IST
विज्ञापन
उत्तराखंड रोडवेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड परिवहन निगम के जीएम प्रशासन एवं कार्मिक उदय सिंह राणा ने 30 मई सोमवार को एक आदेश जारी कर 300 नियमित ड्राइवरों की भर्ती करने के आदेश जारी किए हैं। 300 में से देहरादून क्षेत्र में 125, नैनीताल में 100 और टनकपुर 75 ड्राइवरों को भर्ती किए जाने हैं।
विज्ञापन
नियमित चालक नहीं होने से निगम को आउटसोर्स और संविदा चालकों के भरोसे रहना पड़ता है। इस स्थिति से बचने के लिए मंडलीय प्रबंधक संचालन, सहायक महाप्रबंधक कार्मिक, सहायक महाप्रबंधक तकनीकी और सहायक महाप्रबंधक वित्त नैनीताल, देहरादून और टनकपुर क्षेत्र को 300 नियमित ड्राइवरों की भर्ती करने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
जीएम प्रशासन की ओर से जारी शासनादेश में अनुसूचित जाति के 19 प्रतिशत, अनुसूचित जनजाति के 4 प्रतिशत, अन्य पिछड़ा वर्ग 14 प्रतिशत के अलावा सामान्य वर्ग के पद भरे जाएंगे।
विज्ञापन