{"_id":"56faa1094f1c1bec33f0030d","slug":"doon-samarth-received-kvpye-scholarship","type":"story","status":"publish","title_hn":"दून के समर्थ को मिली KVPYE स्कॉलरशिप","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
दून के समर्थ को मिली KVPYE स्कॉलरशिप
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 29 Mar 2016 09:06 PM IST
विज्ञापन
समर्थ गुप्ता
- फोटो : amar ujala
दून के समर्थ गुप्ता ने किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन पुरस्कार में बाजी मारी है। दून इंटरनेशनल में 11वीं के छात्र समर्थ प्रदेश से इस स्कॉलरशिप के लिए चयनित होने वाले अकेले छात्र हैं। समर्थ का सपना बड़ा होकर विज्ञान के माध्यम से देश की सेवा करना है।
विज्ञापन
कैनाल रोड निवासी मसूरी के कॉलेज में लेक्चरर सीमांत गुप्ता और एक निजी स्कूल में प्रिंसिपल अलका गुप्ता का बेटा समर्थ दून इंटरनेशनल स्कूल में 11वीं का छात्र है। समर्थ ने हाल ही में जारी किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना के परिणामों में बाजी मारी है।
विज्ञापन
ऑल इंडिया में की 522 रैंक हासिल
समर्थ ने इस परीक्षा में ऑल इंडिया 522 रैंक हासिल की है। इस योजना में चयनित होने वाले वह प्रदेश के अकेले छात्र हैं। केंद्र सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से हर साल देशभर में इस स्कॉलरशिप के लिए परीक्षा आयोजित कराई जाती है।
विज्ञापन
स्कॉलरशिप का मकसद युवाओं को विज्ञान की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है। स्कॉलरशिप पाने वाले युवाओं को सरकार की ओर से विज्ञान की पढ़ाई करने के लिए प्रतिमाह पांच हजार रुपये या वार्षिक 20 हजार रुपये दिया जाता है।