दून मेडिकल कॉलेज को एमसीआई की मान्यता, बढ़ गई सीटें
- इसी साल से 150 एमबीबीएस सीटों पर किया जाएगा दाखिला
- स्टेट कोटे में एमबीबीएस की सीटों की संख्या पहुंची 347.5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश में एमबीबीएस की सीटों में इजाफा हो गया है। मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (एमसीआई) ने दो चरण के निरीक्षण के बाद राजकीय दून मेडिकल कॉलेज को मान्यता दे दी है।
शुक्रवार को दिल्ली में आयोजित बैठक में कॉलेज के प्राचार्य डॉ. पीबी गुप्ता को इसकी जानकारी दी गई। जल्द ही लेटर ऑफ परमीशन(एलओपी) भी पहुंच जाएगा। मान्यता मिलने के बाद सभी अधिकारियों में खुशी की लहर है।
राजकीय दून मेडिकल कॉलेज को तीन बार इंस्पेक्शन का सामना करना पड़ा। गत वर्ष जब एमसीआई की टीम इंस्पेक्शन करने आई थी तो धरातल पर कोई तैयारी नहीं थी। इस साल काफी तैयारियां की गईं। फरवरी में एमसीआई की टीम ने इंस्पेक्शन करते हुए 14 खामियां बताई। इसी महीने, नए सिरे से एमसीआई की टीम ने इंस्पेक्शन किया था।
शुक्रवार को कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रदीप भारती गुप्ता को दिल्ली में हुई बैठक में कॉलेज को मान्यता मिलने की जानकारी दे दी गई। डॉ. गुप्ता ने फोन पर बताया कि इसी साल से कॉलेज में एमबीबीएस की 150 सीटों पर दाखिला दिया जाएगा। खास बात यह भी है कि प्रदेश में पहले से संचालित राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर और हल्द्वानी को पहली बार में 100 एमबीबीएस की सीटें मिली थीं। मान्यता मिलने के बाद चिकित्सा शिक्षा विभाग और मेडिकल कॉलेज के स्टाफ में खुशी की लहर है।
अब सीटों की संख्या हुई 347.5
राजकीय दून मेडिकल कॉलेज को मान्यता मिलने के साथ ही स्टेट के तीनों मेडिकल कॉलेजों में सीटों की कुल संख्या 320 हो गई है। इनमें से 15 प्रतिशत सीटें ऑल इंडिया कोटे के तहत किसी भी राज्य के छात्रों के लिए खुली हैं जबकि 85 प्रतिशत यानी 297.5 एमबीबीएस सीटें राज्य के युवाओं के लिए हैं।
0.5 का मतलब हुआ कि एक साल एमबीबीएस की एक सीट राज्य कोटे में जाएगी और एक साल ऑल इंडिया कोटे में जाएगी। इसके अलावा एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज और हिमालयन मेडिकल कॉलेज की 25-25 एमबीबीएस सीटें भी राज्य कोटे में आती हैं।
राज्य कोटे की सीटों का विवरण
राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर : 100
राजकीय मेडिकल कॉलेज, हल्द्वानी : 100
राजकीय दून मेडिकल कॉलेज, देहरादून : 127.5
एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज, देहरादून : 25
हिमालयन आयुर्विज्ञान संस्थान, जौलीग्रांट : 25
अमर उजाला ने पहले ही जता दी थी उम्मीद
एमसीआई के दूसरे चरण के इंस्पेक्शन के बाद अमर उजाला ने छह मई के अंक में ही दून मेडिकल कॉलेज को मान्यता मिलने की संभावना जता दी थी।
राजकीय दून मेडिकल कॉलेज को एमसीआई की मान्यता मिल गई है। अब हमारा मकसद कॉलेज में उच्च गुणवत्ता की चिकित्सा शिक्षा उपलब्ध कराना है।
-डॉ. प्रदीप भारती गुप्ता, प्राचार्य, राजकीय दून मेडिकल कॉलेज