{"_id":"5744cfa74f1c1b2f2d6911ee","slug":"decision-on-upmt-in-this-week","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड में यूपीएमटी या नीट, फैसला इसी सप्ताह","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
उत्तराखंड में यूपीएमटी या नीट, फैसला इसी सप्ताह
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 25 May 2016 03:33 AM IST
विज्ञापन
मेडिकल प्रवेश परीक्षा
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस साल कॉमन मेडिकल प्रवेश परीक्षा(नीट) से राज्यों को राहत मिलने के अध्यादेश पर राष्ट्रपति की मुहर लगने के बाद अब उत्तराखंड प्री मेडिकल प्री डेंटल टेस्ट(यूपीएमटी) पर फैसला आना बाकी है। यह फैसले इसी सप्ताह होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
सभी राज्यों को विकल्प दिया गया है कि वह नीट या अपने राज्य की मेडिकल प्रवेश परीक्षा से राज्य कोटे की सीटों पर इस साल एडमिशन ले सकते हैं।
सीएम के पास जाएगी फाइल
मामले में प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा ओमप्रकाश ने बताया कि अध्यादेश की कॉपी का इंतजार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यूपीएमटी की काफी तैयारियां होने के बाद परीक्षा स्थगित की गई थी। अब चूंकि इस विभाग के मंत्री खुद सीएम हरीश रावत हैं, इसलिए उनके पास फाइल भेजी जाएगी।
विज्ञापन
इसके बाद ही तय किया जाएगा कि इस साल प्रदेश में नीट से एडमिशन होंगे या यूपीएमटी से। उन्होंने यह भी बताया कि हर हाल में इसी सप्ताह फैसला ले लिया जाएगा, क्योंकि सुप्रीम कोर्ट ने पहले से ही इसके सत्र की समयसीमा तय की हुई हैं।
विज्ञापन