फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   counselling for lt teacher in uttarakhand start.

एलटी शिक्षकों के 2780 पदों के लिए काउंसलिंग शुरू

Fri, 22 Apr 2016 07:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 22 Apr 2016 07:50 PM IST
विज्ञापन
counselling for lt teacher in uttarakhand start.
काउंसिलिंग - फोटो : logo

उत्तराखंड में सहायक अध्यापक एलटी के 2780 पदों पर काउंसलिंग शुरू हो गई। प्राविधिक शिक्षा परिषद की ओर से कांउसलिंग के दौरान अभ्यर्थियों से विकल्प लेकर उन्हें मंडल का आवंटन किया जा रहा है। शुक्रवार को हिंदी व अंग्रेजी विषय के अभ्यर्थियों की काउंसलिंग हुई।

विज्ञापन


सहायक अध्यापक एलटी के 3089 पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थियों का दो साल का इंतजार आखिर खत्म हो गया। फरवरी 2014 में विभाग की ओर से इन पदों पर भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की गई थी, लेकिन उनकी नियुक्ति का मामला विभिन्न कारणों के चलते लटकता रहा।
विज्ञापन


25 अप्रैल तक चलेगी काउंसलिंग
प्राविधिक शिक्षा परिषद की ओर से अब 90 फीसदी पदों पर काउंसिलिंग शुरू कर दी गई है। प्राविधिक शिक्षा परिषद के सचिव हरि सिंह ने कहा कि काउंसलिंग 25 अप्रैल तक चलेगी। शुक्रवार को हिंदी और अंग्रेजी विषय के अभ्यर्थियों की काउंसलिंग हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को फिजिकल व गणित की काउंसलिंग
परिषद के सचिव ने कहा कि काउंसलिंग के दौरान अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों का सत्यापन किया जा रहा है। वही उनसे विकल्प मांगकर उन्हें मंडल आवंटित किया जा रहा है। जो जिस शाखा का है उसे उस शाखा में भेजा जा रहा है। शनिवार को फिजिकल व गणित विषय केअभ्यर्थियों की काउंसिलिंग होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed