{"_id":"56f94d9c4f1c1b2d74f002ef","slug":"clat-fees-can-deposit-by-31-march","type":"story","status":"publish","title_hn":"CLAT में शुल्क जमा करने की बढ़ी तिथि,31 तक करें जमा","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
CLAT में शुल्क जमा करने की बढ़ी तिथि,31 तक करें जमा
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 28 Mar 2016 08:58 PM IST
विज्ञापन
क्लैट
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
12वीं के बाद विधि पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए होने वाले कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (क्लैट) में आवेदन करने वालों को शुल्क जमा करने में राहत मिल गई है। अभ्यर्थी अब 31 मार्च तक शुल्क जमा करा सकते हैं।
विज्ञापन
देशभर में क्लैट का आयोजन आठ मई 2016 को होने जा रहा है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया में शामिल होने वाले अभ्यर्थी बैंक चालान फॉर्म से 28 मार्च तक अपना शुल्क जमा करा सकते थे।
विज्ञापन
बैंकों की लंबी छुट्टियां होने से बढ़ाई गई तिथि
इस बीच बैंकों की लंबी छुट्टियां रही, जिससे कई अभ्यर्थी शुल्क जमा नहीं करा पाए। ऐसे अभ्यर्थियों के लिए राहत की बात यह है कि अब वह 31 मार्च तक बैंक में अपना शुल्क जमा करा सकते हैं।
विज्ञापन
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि भी 31 मार्च ही है। 15 अप्रैल से परीक्षा के एडमिट कार्ड वेबसाइट पर ऑनलाइन उपलब्ध होंगे। क्लैट का आयोजन आठ मई को ऑनलाइन होगा। इसकी आंसर की 12 मई को जारी होगी। क्लैट का रिजल्ट 23 मई को जारी होगा। इसके बाद दाखिले होंगे।
यहां करें ऑनलाइन आवेदन : www.clat.ac.in