फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   CISCE said, ISC paper not leak.

लीक नहीं हुआ ISC का पेपर, CISCE ने बताया अफवाह

Thu, 17 Mar 2016 07:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 17 Mar 2016 07:23 PM IST
विज्ञापन
CISCE said, ISC paper not leak.
बोर्ड कॉपियों की जांच - फोटो : demo pic

काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) ने बोर्ड परीक्षाओं में 12वीं का पॉलिटिकल साइंस का पेपर लीक होने की खबरों को अफवाह बताया है। सीआईएससीई ने साफ किया है कि यह परीक्षा निर्धारित तिथि पर ही कराई जाएगी। बता दें कि 12वीं पॉलिटिकल साइंस के बारे में कहीं बताया जा रहा है कि पेपर पहले ही बाहर आ गया, तो कहीं इसके प्रश्नों को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

विज्ञापन


परीक्षा की तैयारी करें छात्र
सीआईएससीई के सचिव गैरी अराथन की ओर से इस संबंध में एक सूचना जारी की गई है। उन्होंने बताया कि देशभर में और मीडिया में लगातार 12वीं के पॉलिटिकल साइंस के प्रश्न पत्र को लेकर अफवाहें फैल रही हैं।
विज्ञापन


उन्होंने साफ किया है कि यह प्रश्न पत्र कहीं भी लीक नहीं हुआ है। सब कुछ सही सलामत है। परीक्षा की तिथि चार अप्रैल तय है और इसी दिन देशभर में पॉलिटिकल साइंस की परीक्षा कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि प्रश्न पत्र पर सवाल उठने के बाद छात्र भी भ्रम की स्थिति में थे। उन्हें यह डर सता रहा था कि कहीं पेपर रद्द न हो जाए। अब काउंसिल ने साफ किया है कि छात्र अफवाहों पर गौर न करें और परीक्षा की तैयारी में जुटे रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed