{"_id":"572bc4274f1c1ba27b5cd1cf","slug":"cisce-result-will-declare-on-friday-see-here","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीआईएससीई के नतीजे आज, यहां देखें रिजल्ट","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
सीआईएससीई के नतीजे आज, यहां देखें रिजल्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 06 May 2016 03:37 AM IST
सार
- दोपहर तीन बजे आए जाएंगे नतीजे
- वेबसाइट के अलावा मोबाइल से भी ले सकते हैं जानकारी
विज्ञापन
परीक्षा परिणाम घोषित
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन(सीआईएससीई) के 10वीं व 12वीं के परिणाम शुक्रवार को जारी होंगे। छात्र अपना रिजल्ट न केवल वेबसाइट बल्कि एसएमएस के माध्यम से भी जान सकेंगे। काउंसिल के मुताबिक शुक्रवार को दोपहर तीन बजे 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
दून में करीब 18 हजार छात्रों का परिणाम आएगा। पहली बार सीआईएससीई की ओर से करीब 12 दिन पहले 10वीं, 12वीं के परिणाम जारी किए जा रहे हैं। काउंसिल ने इस बार खास लाइव इंक कैरेक्टर रिकॉग्निशन(एलआईसीआर) तकनीक से रिजल्ट तैयार किया है।
विज्ञापन
वेबसाइट से ऐसे देखें परिणाम
काउंसिल की वेबसाइट पर रिजल्ट 2015 पर क्लिक करें। यहां 10वीं के लिए आईसीएसई और 12वीं के लिए आईएससी का लिंक दिया होगा। छात्र इस पर क्लिक करेंगे तो उनसे यूनिक आईडी पूछा जाएगा। यूनिक आईडी एंटर करने के बाद उनका रिजल्ट आ जाएगा।
विज्ञापन
एसएमएस से ऐसे जानें परिणाम
12वीं के छात्र मैसेज बॉक्स में ISC (Unique ID) और 10वीं के छात्र मैसेज बॉक्स में ICSE (Unique ID) लिखकर 09248082883 पर भेज दें। मैसेज बॉक्स में विषय और उसके सामने लिखे अंक आएंगे।
सीबीएसई के नतीजे 20 से 25 के बीच
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने भी 10वीं और 12वीं के परिणाम तैयार कर लिए हैं। बोर्ड के आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक 20 से 25 मई के बीच 10वीं और 12वीं के परिणाम जारी कर दिए जाएंगे। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।