सीआईएससीई के नतीजों में दून का जलवा, लड़कों ने मारी बाजी
- शानदार रिजल्ट देखकर खिले बच्चों के चेहरे
- इस बार 15 दिन पहले जारी हो गया परिणाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) के नतीजों में एक बार फिर दून के छात्रों का जलवा रहा। खास बात यह रही कि इस बार टॉपर्स की लिस्ट में लड़कों का दबदबा है। ओवरऑल रिजल्ट भी शानदार रहा है।
शुक्रवार को ठीक सवा तीन बजे आईसीएसई (10वीं) और आईएससी(12वीं) के परिणाम जारी हुए। करीब एक घंटे तक रिजल्ट निकलता रहा और फिर ओवरलोड की वजह से वेबसाइट हैंग हो गई। दून के छात्रों ने इस बार हाई परसेंटेज के मामले में छात्राओं को पीछे छोड़ दिया।
आईसीएसई और आईएससी में देर शाम तक सामने आए नतीजों में ब्राइटलैंड स्कूल ने सर्वाधिक होनहार दिए। जबकि इस बार राजा राम मोहन राय एकेडमी और वेल्हम गर्ल्स स्कूल और सेंट ज्यूड्स स्कूल ने भी एक-एक टॉपर दिया। काउंसिल ने इस बार खास लाइव इंक कैरेक्टर रिकॉग्निशन (एलआईसीआर) तकनीक से रिजल्ट तैयार किया है।
ये हैं दसवीं और बारहवीं के टॉपर्स
इस वजह से रिजल्ट करीब 15 दिन पहले ही जारी हो गया। रिजल्ट आने के बाद छात्रों में खुशी की लहर दौड़ गई। कई स्कूलों में पहुंचकर छात्र-छात्राओं ने जश्न मनाया।
12वीं के टॉपर्स
कुशाग्र गोयल : 99 प्रतिशत(ब्राइटलैंड स्कूल)
अर्चित जुगरान : 99 प्रतिशत(ब्राइटलैंड स्कूल)
जपनीत कौर सलूजा : 99 प्रतिशत(वेल्हम गर्ल्स स्कूल)
शिवम मैनी : 98.75 प्रतिशत (राजा राम मोहन राय एकेडमी)
आकाश कपूर : 98.5 प्रतिशत(ब्राइटलैंड स्कूल)
10वीं के टॉपर्स
प्रगुन आहूजा : 98.6 (ब्राइटलैंड स्कूल)
शिवांश गहलोत : 98.2 (ब्राइटलैंड स्कूल)
अखिल जखमोला : 98 (ब्राइटलैंड स्कूल)
ऋतिक तनेजा : 98 (सेंट ज्यूड्स स्कूल)