{"_id":"571a5ff34f1c1bca5a8b46cc","slug":"cheating-in-dav-pg-college-exam-hall","type":"story","status":"publish","title_hn":" देहरादून के नामी कॉलेज में परीक्षा में चल रही खुलेआम नकल","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
देहरादून के नामी कॉलेज में परीक्षा में चल रही खुलेआम नकल
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 22 Apr 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
परीक्षा में नकल करते स्टूडेंट
- फोटो : amar ujala
डीएवी पीजी कॉलेज में इन दिनों चल रही गढ़वाल विवि की वार्षिक परीक्षाओं में धड़ल्ले से नकल चल रही है। शुक्रवार को हुई बीएससी तृतीय वर्ष की फिजिक्स परीक्षा में भी नकल का सिलसिला जारी रहा। हालांकि कॉलेज प्रशासन का दावा है कि उन्होंने शाम की पाली में 17 नकलची दबोचे।
विज्ञापन
डीएवी कॉलेज में वैसे तो परीक्षाओं में नकल आम बात है। कम जगह होने की वजह से छात्रों को ‘एक ही बेंज पर दो छात्र’ के हिसाब से बैठाया जाता है।
विज्ञापन
शुक्रवार को नकल की कुछ तस्वीरें एक छात्र ने नाम नहीं छापने की शर्त पर अमर उजाला को उपलब्ध कराईं। इन तस्वीरों से साफ जाहिर हो रहा है कि नकलचियों के हौसले कितने बुलंद हैं।
विज्ञापन
मॉडल पेपर से कर बच्चे नकल
एक छात्रा हाथ में पर्ची लेकर नकल कर रही है तो, दूसरा छात्र मॉडल पेपर के दो पेज परीक्षा कक्ष में लिए बैठा है। मामले में कॉलेज के परीक्षा नियंत्रक डॉ. एसपी जोशी ने बताया कि परीक्षा के दौरान मुख्य गेट पर चेकिंग की जाती है।
इसके बाद कॉलेज में नकल पकड़ने वाले सचल दस्ते निगरानी करते हैं। उन्होंने बताया कि शाम की पाली में 17 नकचली दबोचे गए। फिर भी उन्होंने ऐसी घटना से इंकार नहीं किया।
डॉ. जोशी के मुताबिक कुछ छात्र ऐसा कर सकते हैं, लेकिन हम लगातार नकल रोकने के लिए सख्ती कर रहे हैं।