{"_id":"573e1ab94f1c1b9857ac7a45","slug":"change-in-teacher-s-transfer-policy","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों की तबादला नीति में होगा बड़ा बदलाव","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
शिक्षकों की तबादला नीति में होगा बड़ा बदलाव
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 20 May 2016 01:28 AM IST
विज्ञापन
हिमाचल में 16 पुलिस अफसरों के तबादले किए गए हैं।
- फोटो : डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षकों की तबादला नियमावली एक बार फिर संशोधित होगी। शिक्षकों की अंतरमंडलीय तबादलों के लिए पांच साल सेवा की अनिवार्यता को घटा कर तीन साल किया जाएगा। शिक्षा मंत्री ने शिक्षकों को यह आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
शिक्षामंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी के साथ बैठक में राजकीय शिक्षक संघ के प्रतिनिधियों ने कई लंबित मांगों को उठाया। संगठन प्रतिनिधियों ने कहा कि शिक्षकों को तीन उपार्जित अवकाश, रमसा शिक्षकों का वेतन ट्रैजरी से जारी करने और एसीपी का लाभ सहित अन्य मांगों पर अमल नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
तीन साल पर होंगे तबादले
संगठन के प्रांतीय महामंत्री सोहन माजिला ने कहा कि शिक्षा मंत्री ने तबादला नियमावली संशोधित कर तीन साल की सेवा पर अंतरमंडलीय तबादलों का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
मंत्री ने साफ कहा कि शिक्षक संगठनों को विश्वास में लिए बगैर कोई नीति नहीं बनाई जाएगी। वहीं, सीआरपी, बीआरपी की नियुक्ति के मामले में मंत्री ने कहा कि यह प्रकरण कोर्ट में विचाराधीन है और अदालत का फैसला मान्य होगा। बैठक में संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष राम सिंह चौहान, शिक्षा सचिव डी सेंथिल पांडियन आदि मौजूद रहे।